{"_id":"6a75fceb80e157987909cab6","slug":"alwar-stray-dog-attack-on-5-year-old-girl-rajasthan-news-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर में आवारा कुत्ते का आतंक, 5 साल की मासूम पर जानलेवा हमला; सिर पर लगे 7 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर में आवारा कुत्ते का आतंक, 5 साल की मासूम पर जानलेवा हमला; सिर पर लगे 7 टांके
Fri, 07 Aug 2026 09:13 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:13 PM IST
सार
Rajasthan News: अलवर के कठूमर कस्बे में घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर को बुरी तरह नोच डाला। बच्ची के सिर पर करीब सात टांके लगाए गए हैं और अलवर जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
कुत्ते के हमले से घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कठूमर कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। यहां एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय मासूम बालिका पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे पहले कठूमर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्ची के सिर पर करीब सात टांके लगाए गए हैं और उसका उपचार जारी है।
घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, अचानक टूट पड़ा कुत्ता
जानकारी के अनुसार, घायल बालिका अपनी मां के साथ डीग से अपने मामा के घर कठूमर आई हुई थी। घटना के समय परिवार के सदस्य पशुओं को चारा डालने में व्यस्त थे, जबकि मासूम घर के बाहर अकेली खेल रही थी। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर को बुरी तरह नोच डाला।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन, कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुत्ता अब भी उसके सिर पर हमला कर रहा था। परिजनों ने काफी मशक्कत के बाद बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। हमले के कारण बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा।
विज्ञापन
सात टांके लगे, अलवर जिला अस्पताल में इलाज जारी
घायल बालिका के मामा ने बताया कि हमले के बाद बच्ची के सिर से लगातार खून बह रहा था। परिजन तत्काल उसे कठूमर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बच्ची के सिर पर करीब सात टांके लगाए गए हैं और ट्रॉमा वार्ड में उसका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर एबीवीपी का हंगामा, PG कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला; पुलिस से धक्का-मुक्की
आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में दहशत
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी कई लोगों पर हमले हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते आवारा कुत्तों को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।