फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News: Rahul Meena, Who Killed Employer’s Daughter Where His Father Got Him a Job, on 4-Day Police Remand

Alwar News: पिता ने जहां नौकरी पर लगवाया, वहीं की कत्ल की वारदात, चार दिन की पुलिस रिमांड पर राहुल मीणा

Thu, 23 Apr 2026 08:30 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 08:30 PM IST
सार

दिल्ली में आईआरएस की बेटी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आरोपी करीब 8 महीने तक इसी घर में काम करता रहा था, लेकिन एक महीने पहले खर्चों में गड़बड़ी के आरोप में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। 

विज्ञापन
Alwar News: Rahul Meena, Who Killed Employer’s Daughter Where His Father Got Him a Job, on 4-Day Police Remand
पाली के देसूरी में पैंथर की दहशत: पूर्व सरपंच के घर में घुसा, CCTV में कैद घटना पाली के देसूरी क्षे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस घर में आरोपी को उसके पिता ने नौकरी दिलाई थी, उसने उसी घर की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने अलवर निवासी आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी राहुल मीणा अलवर जिले के राजगढ़ का रहने वाला है। उसके पिता संबंधित IRS अधिकारी के कार्यालय में कार्यरत थे और उनके कहने पर ही आरोपी को घर में काम पर रखा गया था। कुछ समय बाद पैसों की गड़बड़ी और अन्य शिकायतों के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद आरोपी के मन में आक्रोश था। बदला लेने की नीयत से वह दिल्ली पहुंचा और मौका पाकर मोबाइल चार्जर के केबल से युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है, जिसकी फोरेंसिक जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IRS अफसर की बेटी की दरिंदगी से हत्या: एक रात पहले अलवर में भी किया दुष्कर्म, आरोपी नौकर दिल्ली में गिरफ्तार

बहरहाल पुलिस ने आरोपी को दिल्ली में द्वारका स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पूछताछ में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी इससे पहले अलवर में भी एक वारदात में शामिल रहा है, जहां उस पर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले में अलवर पुलिस अलग से जांच कर रही है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की कई टीमें अलवर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। आरोपी के परिजनों सहित कुछ लोगों से पूछताछ के बाद उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।

फिलहाल पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट करने की तैयारी कर रही है। साथ ही उसे आगे की पूछताछ के लिए अलवर ले जाया जा सकता है। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed