फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Women Congress State President participated in Nari Nyaya Shakti Samman program

Ajmer: नारी न्याय शक्ति सम्मान कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हुई शामिल, आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा

Thu, 27 Mar 2025 07:10 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 07:10 AM IST
सार

Ajmer: सारिका चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देने वाली सरकार महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन
Women Congress State President participated in Nari Nyaya Shakti Samman program
नारी न्याय शक्ति सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने नारी न्याय शक्ति सम्मान कार्यक्रम के शुभारंभ पर एक दिवसीय दौरे पर अजमेर का दौरा किया। पुष्कर रोड स्थित सेंट्रुरी स्कूल में प्रियंका चौधरी के नेतृत्व में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सारिका चौधरी ने किया, जहां अतिथियों का माला पहनाकर और सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सारिका चौधरी ने कहा कि राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद गंगा-जमुनी तहजीब की धरती अजमेर में पहली बार आगमन का अवसर मिला, जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे अभियान को और गति देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


सरकार पर साधा निशाना
सारिका चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देने वाली सरकार महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में जल्द ही जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को और मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 15 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा, क्यों मांगी थी घूस?    

महिला सहभागिता को बताया अहम
इस कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आई महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सारिका चौधरी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी और उनकी आवाज़ को बुलंद करने का अवसर मिलेगा।


मुद्दों से भटका रही सरकार
देश के वर्तमान हालातों पर बात करते हुए सारिका चौधरी ने कहा कि सरकार को बेरोजगारी, महिला सशक्तिकरण, किसान और युवाओं के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, लेकिन जनता को असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में जातीय जनगणना और महिला आरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है, जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

महिलाओं को जागरूक करने की पहल
कार्यक्रम की संयोजक प्रियंका चौधरी ने बताया कि प्रदेश भर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, जागरूक करने और उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से नारी न्याय शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed