{"_id":"66fe6414942011df550d1dc0","slug":"water-discharge-from-bisalpur-dam-continues-on-28th-day-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: प्रदेश में बारिश का दौर थमा, 28वें दिन भी जारी है बीसलपुर बांध से पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: प्रदेश में बारिश का दौर थमा, 28वें दिन भी जारी है बीसलपुर बांध से पानी की निकासी
Thu, 03 Oct 2024 02:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:59 PM IST
सार
Kekri: बारिश का दौर थम चुका है, मगर प्रदेश के मुख्य बांध बीसलपुर में पानी की धीमी आवक जारी है, जिसके चलते गुरुवार को बीसलपुर बांध से 28वें दिन भी पानी की निकासी किये जाने का क्रम बना हुआ है। इस समय बांध का एक गेट खोलकर 1503 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
बीसलपुर बांध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिशों का दौर थम जाने के बावजूद केकड़ी जिले की सीमा रेखा पर स्थित बीसलपुर बांध में धीमी गति से पानी आने का क्रम बना हुआ है, जिससे गुरूवार को 28वे दिन भी बीसलपुर बांध से पानी की निकासी जारी है।बीसलपुर नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांध में पानी के भराव का अधिकतम स्तर 315.50 आरएल मीटर मेंटेन किया जा रहा है। इससे अधिक आ रहा पानी, गेट नंबर नौ को 0.25 मीटर खोलकर निकाला जा रहा है। इस समय बांध से 1503 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। उधर बांध में पानी की आवक का मुख्य स्रोत त्रिवेणी नदी पर आज गुरुवार को सुबह 8 बजे पानी का गेज 2.80 मीटर नापा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस बार बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश से बीसलपुर बांध न केवल लबालब हो गया है, बल्कि शुरुआती दौर में पानी की अत्यधिक आवक के चलते छह सितम्बर को बांध के छह गेट खोलकर अतिरिक्त पानी को बनास नदी में छोड़ना शुरू किया गया था।
विज्ञापन
बांध का अधिकतम जल स्तर 315.50 आरएल मीटर निर्धारित है। इसे मेन्टेन रखते हुए अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का क्रम शुरू हुआ, जो अभी भी जारी है, हालांकि पानी की आवक उत्तरोत्तर धीमी होते जाने से बांध के गेट भी एक एक करके बंद किये जाते रहे। फिलहाल बांध का मात्र एक गेट खुला रखा गया है।
विज्ञापन
बीसलपुर बांध की अधिकतम भराव क्षमता 38.70 टीएमसी है, जिसमें से 75% पानी पेयजल और सिंचाई के लिए आरक्षित होता है। ईसरदा बांध का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से बीसलपुर से बहने वाला पानी बनास नदी से होकर चंबल नदी में मिल रहा है। बांध से अभी तक इतना पानी बह चुका है, जिससे जयपुर, अजमेर व टोंक सहित कई बड़े आबादी क्षेत्रों के लोगों की डेढ़-दो साल तक प्यास बुझाई जा सकती थी।