फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Civic Polls Polling on Sept 11 Across 3 Bodies Over 5 Lakh Voters to Decide Fate of 679 Candidates

अजमेर नगर निगम: तीन निकायों में 11 सितंबर को मतदान, पांच लाख से अधिक वोटर तय करेंगे 679 प्रत्याशियों का भविष्य

Wed, 09 Sep 2026 11:00 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 11:00 PM IST
सार

अजमेर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 सितंबर को अजमेर नगर निगम, पुष्कर नगर पालिका और किशनगढ़ नगर परिषद में मतदान होगा। तीनों निकायों में पांच लाख से अधिक मतदाता 679 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 

विज्ञापन
Ajmer Civic Polls Polling on Sept 11 Across 3 Bodies Over 5 Lakh Voters to Decide Fate of 679 Candidates
11 सितंबर को अजमेर, पुष्कर और किशनगढ़ में मतदान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में चल रहे नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में अजमेर जिले की तीन प्रमुख नगरीय निकायों- अजमेर नगर निगम, पुष्कर नगर पालिका और किशनगढ़ नगर परिषद में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। तीनों निकाय क्षेत्रों में 5 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव मैदान में उतरे कुल 679 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


कुल 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
इन तीनों निकायों में सबसे बड़ा और चर्चित मुकाबला अजमेर नगर निगम का है, जहां कुल 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शहर के अलग-अलग वार्डों में प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम दौर में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और निर्दलीय उम्मीदवार मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। स्थानीय विकास, सड़क, पानी, सफाई, यातायात, पार्किंग और शहर की मूलभूत सुविधाएं चुनावी प्रचार के प्रमुख मुद्दों में शामिल हैं। वहीं, पुष्कर और किशनगढ़ में भी चुनावी मुकाबला रोचक बना हुआ है। प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


14 सिंतबर को होगी मतगणना
जिले में पहले चरण के तहत आज, 9 सितंबर को केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, टांटोटी, सावर और पीसांगन में मतदान संपन्न हुआ। इसके बाद 11 सितंबर को अजमेर, पुष्कर और किशनगढ़ में मतदान के साथ जिले की सभी नगरीय निकायों के चुनाव का मतदान चरण पूरा हो जाएगा। दोनों चरणों का मतदान पूरा होने के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी। इसी दिन प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों के लंबे इंतजार का अंत होगा और चुनावी नतीजे सामने आएंगे। परिणामों के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि मतदाताओं ने किसके पक्ष में अपना भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  12 लोगों को रौंदने की जांच क्यों नहीं हुई?: राजस्थान हाईकोर्ट पुलिस जांच पर नाराज, नागौर एसपी को किया तलब

चुनावी शिकायत के लिए पर्यवेक्षक से करें संपर्क
अजमेर नगरीय निकाय क्षेत्र से संबंधित चुनावी शिकायतों के लिए आमजन चुनाव पर्यवेक्षक महावीर प्रसाद मीणा, आईएएस से दूरभाष नंबर 0145-2990041 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पर्यवेक्षक से सर्किट हाउस, अजमेर के कमरा नंबर 6 में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुलाकात की जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed