Ajmer: पीएम मोदी की भेजी हुई चादर लेकर दरगाह निजामुउद्दीन पहुंचे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, अब अजमेर होंगे रवाना
Ajmer: प्रधानमंत्री मोदी हर साल खास मौके पर अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भिजवाते हैं। इस साल 11वीं बार पीएम मोदी की चादर चढ़ाई जाएगी। उनकी भेजी हुई चादर को लेकर आज केंद्रीय मंत्री रिजिजू निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे और दरगाह पर चादर पेश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह को भेंट की गई चादर को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी दिल्ली की निजामुद्दीन औलिया सुबह 10 बजे के करीब दरगाह पहुंचे। पीएम की ओर से भेंट की गई इस चादर को निजामुद्दीन औलिया दरगाह में ले जाने के बाद अजमेर दरगाह पर पेश की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर उनकी ओर से चढ़ाई जाने वाली चादर पेश की। यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और सद्भाव और करुणा के स्थायी संदेश के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है।"
Greetings on the Urs of Khwaja Moinuddin Chishti. May this occasion bring happiness and peace into everyone’s lives. https://t.co/vKZDwEROli
— Narendra Modi (@narendramodi) January 2, 2025
दरगाह खादिम ने किया स्वागत
अजमेर दरगाह के खादिम और चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सलमान चिश्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी चादर का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से जो चादर भेजी गई है, वो देश के 140 करोड़ देशवासियों को एक तोहफा है, मोहब्बत का... अमन का... एकता का।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.