फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Two Nigerian female tourists caught with 65 grams of MD

Ajmer: 65 ग्राम एमडी के साथ दो नाइजीरियन महिला पर्यटक चढ़ी पुलिस के हत्थे, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Sat, 28 Oct 2023 06:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Oct 2023 06:21 PM IST
सार

Ajmer: पुष्कर पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान दो विदेशी महिला पर्यटकों के पास से 65 ग्राम एमडी बरामद की है। गिरफ्तार की गई महिला में एक का नाम एडेज जॉय नवाचुकवा और दूसरी का नाम इगनटियस सक्सेस चिमाको बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Two Nigerian female tourists caught with 65 grams of MD
नाइजीरियन महिला पर्यटक चढ़ी पुलिस के हत्थे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में मादक पदार्थों और हथियारों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने विधानसभा चुनावों की आचार संहिता के चलते सभी थानों को रात में गहन गश्त करने के निर्देश दिये है। जिसके अंतर्गत अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और सीओ ग्रामीण मनीष बड़गुर्जर के निर्देशन मे पुष्कर सीआई राकेश यादव ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो विदेशी महिलाओं को 65 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दोनों महिलाएं नाइजीरियन
बता दें कि दोनों महिलाएं नाइजीरियन है। कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए सीआई राकेश यादव ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान गुरुद्वारा के पीछे जा रही दो विदेशी महिला पर्यटकों की गतिविधियों पर शक होने पर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 65 ग्राम एमडी बरामद की गयी।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों पर्यटक नाइजीरिया की रहने वाली है, जिनमें एक का नाम एडेज जॉय नवाचुकवा और दूसरी का नाम इगनटियस सक्सेस चिमाको बताया जा रहा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन विदेशी महिला तस्करों के तार किससे जुड़े हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed