फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Accident: Uncontrolled truck overturns on Dai River bridge on NH driver killed Cleaner seriously injured

Ajmer Accident: नेशनल हाईवे की डाई नदी पुलिया पर बेकाबू ट्रक पलटा, चालक की मौत; क्लीनर गंभीर घायल

Sun, 09 Nov 2025 07:28 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 09 Nov 2025 07:28 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर जिले के बांदनवाड़ा में रविवार सुबह बेकाबू ट्रक डाई नदी की पुलिया पर पलट गया। हादसे में चालक जसविन्द्र सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि क्लीनर बंसल सिंह घायल हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया और जांच शुरू की।
 

विज्ञापन
Ajmer Accident: Uncontrolled truck overturns on Dai River bridge on NH driver killed Cleaner seriously injured
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त ट्रक और आसपास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के बांदनवाड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार से दौड़ता एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर डाई नदी की पुलिया पर पलट गया, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन

 
जयपुर से भीलवाड़ा जा रहा था ट्रक, असंतुलित होकर पलटा
जानकारी के अनुसार, ट्रक जयपुर से भीलवाड़ा की ओर जा रहा था। जब वाहन अखासागर तालाब से पहले डाई नदी की पुलिया पर पहुंचा, तभी वह अचानक असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक जसविन्द्र सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह, निवासी जालंधर (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, क्लीनर बंसल सिंह पुत्र तारा सिंह, निवासी पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Anta By-poll: सीएम भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने रोड शो से दिखाई शक्ति, निकाली विजय संकल्प यात्रा बारां
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस और एंबुलेंस ने संभाली स्थिति, जाम हटवाया गया
घटना की जानकारी मिलते ही बांदनवाड़ा चौकी प्रभारी गिरधर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाइवे एंबुलेंस की मदद से घायल को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने हाईवे पेट्रोलिंग टीम की सहायता से पलटे हुए ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
 
स्थानीय लोगों ने जताई चिंता, हादसों को रोकने की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि डाई नदी पुलिया पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, क्योंकि यहां वाहन चालक तेज रफ्तार से गुजरते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर या चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।


यह भी पढ़ें- Congress Rift: पूर्व CM गहलोत के सामने धारीवाल-गुंजल समर्थकों में हुई धक्का-मुक्की, पुलिस से भी भिड़े; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed