फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Bhadana performed the Bhoomi Pujan of Devnarayan Girls Hostel in Nasirabad

Ajmer News: भड़ाणा ने किया बालिका छात्रावास का भूमि पूजन, बोले- प्रदेश सरकार की कथनी करनी में भेद नहीं

Thu, 23 Jan 2025 10:40 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 10:40 AM IST
सार

अजमेर के नसीराबाद में राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाणा ने इस पहल को बालिका शिक्षा में नई दिशा की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि छात्रावास में ई-लाइब्रेरी और इनडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Ajmer News: Bhadana performed the Bhoomi Pujan of Devnarayan Girls Hostel in Nasirabad
भड़ाणा ने किया नसीराबाद में देवनारायण बालिका छात्रावास का भूमि पूजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के नसीराबाद में राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास की भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश भड़ाणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। भूमि पूजन के साथ ही बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा का सूत्रपात हुआ है। मुख्य अतिथि भड़ाणा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की भजन लाल सरकार का पहला बजट जनकल्याणकारी एवं संवेदनशील रहा, जिसमें प्रदेश में सात स्थानों पर आवासीय विद्यालय, छात्रावास निर्माण की घोषणा की गई और आगामी बजट से पूर्व यह छात्रावास अब धरातल पर फलीभूत हो रहे हैं, जो सरकार की कार्यक्षमता के साथ उसकी कथनी करनी में भेद नहीं दिखता।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि छात्रावास में ई-लाइब्रेरी और इनडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और समग्र विकास का अवसर मिलेगा। भड़ाणा ने यह भी स्पष्ट किया कि देवनारायण बोर्ड प्रदेश के अति पिछड़े समाज को गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के समृद्धि और विकास के लिए बेटियों को शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


भड़ाणा ने किया नसीराबाद में देवनारायण बालिका छात्रावास का भूमि पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व, रामगंज स्थित ऊबड़ा का देवड़ा मंदिर में राजस्थान गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों ने भड़ाणा के अध्यक्षीय कार्यकाल की इस उपलब्धि के लिए सार्वजनिक अभिनंदन किया। मंदिर में पूजित पांच ईंटों को विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ छात्रावास की भूमि पूजन के दौरान नींव में रखा गया। कार्यक्रम में नसीराबाद के विधायक रामस्वरूप लांबा, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed