{"_id":"69804b3660851c66a504f201","slug":"the-union-budget-lays-the-foundation-for-a-self-reliant-india-by-2047-and-is-a-powerful-document-embodying-the-principle-of-sabka-saath-sabka-vikas-together-with-all-development-for-all-deputy-cm-diya-kumari-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3907138-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: दीया कुमारी ने केंद्रीय बजट को विकासोन्मुखी बताया, कहा- 2047 के विजन की दिशा में मजबूत आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: दीया कुमारी ने केंद्रीय बजट को विकासोन्मुखी बताया, कहा- 2047 के विजन की दिशा में मजबूत आधार
Mon, 02 Feb 2026 01:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:03 PM IST
सार
केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इसे विकासोन्मुख और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया बताया। वे अजमेर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दीया कुमारी
विस्तार
प्रदेश की उपमुख्यमंत्री एवं अजमेर की प्रभारी मंत्री दीया कुमारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय बजट को लेकर विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को मजबूती प्रदान करता है और वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग को विकास की धुरी के रूप में रखा गया है। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने, सिंचाई परियोजनाओं को गति देने तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बढ़ाया गया आवंटन सड़कों, रेलवे, शहरी परिवहन और औद्योगिक विकास को नई गति देगा। इससे न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बजट में युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहित करने वाले प्रावधान इसे भविष्य उन्मुख बनाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur Health News: RUHS में कोक्लियर इम्प्लांट सर्जरी, ANSD मरीज में AIM तकनीक का दुनिया में पहला सफल उपयोग
महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए दिया कुमारी ने कहा कि महिला उद्यमिता, स्वयं सहायता समूहों, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को बजट में प्राथमिकता दी गई है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में उनकी भागीदारी और भूमिका को और मजबूत किया जाएगा।
गरीब और वंचित वर्ग के लिए आवास, स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। यह बजट समावेशी विकास की भावना को साकार करता है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश देता है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के विजन का स्पष्ट रोडमैप है। केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से राजस्थान सहित पूरे देश में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्रीय बजट समावेशी विकास, मजबूत अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगा तथा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।