Rajasthan News: 'मीटिंग-मीटिंग का खेला खेल रही है डबल इंजन की सरकार', नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा
Ajmer News: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रीगण केवल फोटो खिंचवाने और बयान देने में व्यस्त हैं, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और अपराध की मार झेल रही है। अंता उपचुनाव पर भी उन्होंने बड़ा दावा किया।
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए केवल मीटिंगों का खेला खेल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह 'पर्ची की सरकार' है, जहां एक मीटिंग खत्म होने से पहले दूसरी मीटिंग बुला ली जाती है, लेकिन किसी भी निर्णय पर अमल नहीं होता। सरकार केवल टाइम पास कर रही है, जबकि प्रदेश में आए दिन हादसे हो रहे हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
जूली बुधवार को अजमेर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रीगण केवल फोटो खिंचवाने और बयान देने में व्यस्त हैं, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और अपराध की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव 2025 में अन्ता सीट पर कांग्रेस भारी मतों से विजयी होगी। जनता भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को भलीभांति पहचान चुकी है और अब सबक सिखाने के मूड में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता जोश में हैं, जनता का भरोसा कांग्रेस पर है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: डीडवाना कुचामन पुलिस के ऑफिशियल X हैंडल से साझा हुई राहुल गांधी की पोस्ट, सियासी हलचल तेज
अजमेर प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष जूली ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवी के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की और शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर उनके साथ विधायक विकास चौधरी, विधायक रामकेश, विधायक अमित चाचण, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव सुनील लारा, शहर महासचिव शिवकुमार बंसल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुदेल, एनएसयूआई अध्यक्ष अंकित घारू, पार्षद मनीष सेट्टी, मनीष चौरसिया, कैलाश कोमल, अंकुर त्यागी, अहमद हुसैन, अकरम कुरैशी, दीनदयाल पवार और दिलीप सामतानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: बढ़ते हादसों पर जोगेश्वर गर्ग बोले- यह संयोग है, भविष्यवाणी पहले से थी; अंता उपचुनाव पर जीत का दावा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.