फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer : Accused of raping a troubled girl arrested, admitted to committing the crime while drunk, now in jail

Ajmer News: विमंदित युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नशे में वारदात करना स्वीकार किया, अब जेल में

Sun, 01 Sep 2024 05:03 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 05:03 PM IST
सार

शहर में विमंदित युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती मानसिक रूप से बीमार है और किसी भी तरह का बयान नहीं दे सकती। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में नशे की हालत में दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Ajmer : Accused of raping a troubled girl arrested, admitted to committing the crime while drunk, now in jail
विमंदित युवती से रेप का आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

अजमेर शहर के गंज थाना क्षेत्र में कल विमंदित युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने नशे में वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहता है और दिहाड़ी मजदूरी करके गुजर-बसर करता है। अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


अजमेर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि कल पीड़िता के पिता ने गंज थाने में आरोपी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी थी। इसके बाद क्लॉक टावर थानाधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में परिवादी व गवाह के बयान लेने के बाद पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया गया और एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। 
विज्ञापन


युवती मानसिक रूप से बीमार थी तथा बयान देने में असमर्थ थी तो उसकी काउंसिलिंग करवाई गई और बयान के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसने शराब के नशे में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed