फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Kidnapped minor recovered from Pisangan police station area, accused arrested

Ajmer News: पीसांगन थाना क्षेत्र से अगवा नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 12:18 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 12:18 PM IST
सार

अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी हेमन्त चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण संख्या 74/2025 में BNS धारा 137(2) और JJ एक्ट की धारा 84 के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Ajmer News: Kidnapped minor recovered from Pisangan police station area, accused arrested
पुलिस गिरफ्त मे अपहरण का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हेमन्त चौधरी (उम्र 19 वर्ष) निवासी पिचौलिया, थाना पीसांगन, अजमेर के रूप में हुई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल दस्तयाब कर लिया है। घटना 21 अप्रैल 2025 की है, जब एक नाबालिग लड़की अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा लड़की की गुमशुदगी की सूचना 22 अप्रैल को पुलिस थाना पीसांगन में दी गई, जिस पर तुरंत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण संख्या 74/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और 84 जेजे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा और वृत ग्रामीण के पुलिस उप अधीक्षक रामचन्द्र चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में हेड कांस्टेबल गणेश राम, कांस्टेबल प्रकाश, सुखदेव और रामकुंवार शामिल रहे। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी, मुखबिरों से जानकारी और विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आखिरकार 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी हेमन्त चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पीसी रिमांड प्राप्त किया गया है ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बनास नदी में नहाने गए माउंटआबू के दो युवकों की डूबने से मौत, आपदा प्रबंधन टीम ने रातभर चलाया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले में आगे की गहन जांच जारी है और बालिका का मेडिकल परीक्षण तथा परामर्श की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई से न केवल नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, बल्कि जिले में कानून व्यवस्था के प्रति पुलिस की सजगता का भी उदाहरण प्रस्तुत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed