फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Tempo thief caught by police in Ajmer

Ajmer: टेंपो चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 टेंपो बरामद, नशे की लत को पूरा करने के लिए देता था वारदात को अंजाम

Wed, 28 Feb 2024 05:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Feb 2024 05:14 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर की क्लाॅक टाॅवर पुलिस थाना पुलिस ने बुधवार को टेंपो चोरी के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से दो टेंपो भी बरामद किए हैं। आरोपी ने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Tempo thief caught by police in Ajmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामले की जानकारी देते हुए क्लॉक टॉवर थानाधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया की अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते दिनों पूर्व नवाब का बेड़ा इलाके में दुकान के बाहर खडे टेम्पों चोरी के मामलें में थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने कायमपुरा निवासी अलाउद्दीन खान उर्फ फारुख पुत्र उद्दे खां को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से चोरी के 2 टेम्पों भी बरामद किए है। आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


क्लॉक टावर थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि 13 फरवरी को नवाब का बेड़ा माली मोहल्ला निवासी भगवान इसरानी पुत्र जीवतराम की ओर से थाने पर शिकायत दी गई। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसके ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर से देर रात अज्ञात बदमाश लोडिंग टेंपो चोरी कर फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज का टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह थे टीम में शामिल 
टेंपो चोरी की वारदात का खुलासा करने वाली टीम में क्लॉक टॉवर थाने के एएसआई रामबाबू, हेड कांस्टेबल शिवराज, कांस्टेबल संदीप, मुकेश, जगमाल सिंह, राहुल, कैलाश व जिला स्पेशल टीम के एएसआई शंकर सिंह रावत, हेड कांस्टेबल सीताराम, कांस्टेबल रामनिवास, गजेंद्र मीणा, मुकेश व साइबर सेल के कांस्टेबल राजकुमार व अजीत शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed