फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Stones and iron rods laid on the track of Udaipur-Jaipur Vande Bharat Express

Ajmer: वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रैक पर बिछाए गए पत्थर और लोहे की छड़; लोको पायलट की मुस्तैदी से टला हादसा

Mon, 02 Oct 2023 05:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 02 Oct 2023 05:32 PM IST
सार

ट्रेन से उतरकर लोकोपायलटों ने रेलवे ट्रैक को साफ किया और मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। 

विज्ञापन
Stones and iron rods laid on the track of Udaipur-Jaipur Vande Bharat Express
ट्रैक पर बिछाए गए पत्थर। - फोटो : social media

विस्तार

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। लोकोपायलट की मुस्तैदी के चलते ये हादसा टल गया। गंगरार-सोनियाना खंड में कुछ अराजक तत्वों ने वंदेभारत ट्रेन की राह पर रेलवे ट्रैक पर पत्थर और लोहे की छड़ बिछा दी। रेलवे ट्रैक पर काफी दूर तक बिछाए गए। अगर ट्रेन इससे होकर गुजरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना सुबह करीब 9:55 के आसपास की है। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के सतर्क लोकोमोटिव पायलटों ने ट्रैक पर पत्थर और लोहे की छड़ समय रहते देख ली और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को इसके ऊपर चढ़ने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से उतरकर लोकोपायलटों ने ट्रैक को साफ किया और मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में गंगरार-सोनियाना खंड में ट्रैक की जॉगल प्लेट में पत्थर और दो छड़ें रखी हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed