फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   STF's 19th action against Bangladeshi citizens, two men, two women and five children were caught

Ajmer News: अजमेर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर एसटीएफ की 19वीं कार्रवाई, नौ लोग पकड़े गए

Sun, 29 Jun 2025 07:41 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 07:41 PM IST
सार

अजमेर पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 19वीं कार्रवाई करते हुए दो पुरुष, दो महिलाओं और पांच बच्चों सहित कुल नौ घुसपैठियों को दस्तयाब किया।
 

विज्ञापन
STF's 19th action against Bangladeshi citizens, two men, two women and five children were caught
पुलिस गिरफ्त मे अवैध बांग्लादेशी

विस्तार

राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान के तहत अजमेर जिले में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ रविवार को 19वीं कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस बार पुलिस ने दो पुरुष, दो महिलाओं और पांच बच्चों सहित कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को दस्तयाब किया है। अब तक इस अभियान के अंतर्गत कुल 52 अवैध घुसपैठियों की पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहा है विशेष अभियान
पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उन्हें देश से निष्कासित करना है। अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जागिंड व सीओ लक्ष्मण राम ने किया। थाना दरगाह व CID ज़ोन अजमेर की टीम ने संयुक्त रूप से इस अभियान को अंजाम दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर मामला आने के बाद मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध क्षेत्रों में गहन तलाशी और पूछताछ
टीम ने दरगाह क्षेत्र, जालियान कब्रिस्तान, अन्दरकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी, सिलावट मोहल्ला, लंगर खाना गली, चश्मा ए नूर और त्रिपोलिया गेट इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 45-50 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से नौ व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक पाए गए। पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में घुसे हैं।


पहचान किए गए नागरिकों में पूरा परिवार शामिल
दस्तयाब किए गए लोगों में सईदुल पुत्र मोहम्मद मुस्तफा रहमान (40 वर्ष), निवासी बीरमपुर, जिला दिनाजपुर, बांग्लादेश शामिल है, जो अजमेर में मजदूरी कर रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी रीना (41 वर्ष) और उनके पांच बच्चे भी थे। इसके अलावा, बिपुल उर्फ सलमा (45 वर्ष), निवासी माधबपाशा, जिला नरहिल, तथा रबीउल मुंशी (25 वर्ष), पुत्र दाउश मुंशी भी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। सभी बेनापोल बॉर्डर से पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर आजीविका की तलाश में अजमेर पहुंचे थे।

कानूनी कार्रवाई जारी, डिटेंशन सेंटर भेजने की तैयारी
अजमेर पुलिस और सीआईडी ज़ोन की टीम द्वारा पकड़े गए सभी नागरिकों से पूछताछ जारी है। उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। नियमानुसार इन सभी को डिटेंशन सेंटर भेजने और गृह मंत्रालय को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान अजमेर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें निष्कासित किया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed