{"_id":"65fc5e3fdb4ba6128d0b7f13","slug":"rpsc-last-chance-to-candidates-included-in-considered-list-who-were-absent-in-counseling-of-fso-recruitment-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC: FSO भर्ती की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC: FSO भर्ती की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को अंतिम मौका
Thu, 21 Mar 2024 09:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Mar 2024 09:50 PM IST
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग) भर्ती 2022-23 के तहत जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों में से काउंसलिंग के दौरान अनुपस्थित रहे 22 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए दो अप्रैल 2024 को प्रातः 9.30 बजे आयोग कार्यालय में व्यक्तिशः उपस्थित होना होगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आयोग द्वारा उक्त पदों हेतु 20 फरवरी 2024 को पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई थी। इस सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन चार मार्च से सात मार्च 2024 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया। इस दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए आयोग द्वारा अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
उक्त अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर, ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, विस्तृत आवेदन पत्र हेतु ऑनलाइन शुल्क की रसीद, विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक को आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन