फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Assistant Engineer Civil Competitive Examination 2022 considered list of candidates released

RPSC: सहायक अभियंता सिविल प्रतियोगी परीक्षा 2022, पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी

Fri, 29 Dec 2023 10:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 10:40 PM IST
सार

सहायक अभियंता सिविल (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के लिए पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 21 मई 2023 को किया गया था।

विज्ञापन
RPSC Assistant Engineer Civil Competitive Examination 2022 considered list of candidates released
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्वायत्त शासन विभाग के सहायक अभियंता सिविल के पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई है। इसमें 110 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु अस्थाई रूप से विचारित सूची में शामिल किया गया है। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 21 मई 2023 को किया गया था। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि विचारित सूची चयन या वरियता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक आचार्य पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2023 के तहत राजस्थान का सामान्य ज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी 2024 को अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व उदयपुर जिला मुख्यालयों पर दोपहर 12 से दो बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 से अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल में  लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में उपलब्ध नोटिफिकेशन लिंक के द्वारा परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रवेश-पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पूर्व आयोग वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस अनुसार अभ्यर्थी यथाशीघ्र प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र यथा मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि लेकर उपस्थित हो सकते हैं। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 


आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed