फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RJ LS Polls: 68.66 percent voting took place in the re-polling of Nandasi booth of Ajmer.

RJ LS Polls: अजमेर के नांदसी के बूथ की रि-पोलिंग में भी उपजा विवाद, समझाइश के बाद हुआ 68.66 प्रतिशत मतदान

Thu, 02 May 2024 06:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 May 2024 06:45 PM IST
सार

26 अप्रैल को इस बूथ पर 753 में से 395 वोट पडे़ थे। वहीं गुरुवार को हुए पुनर्मतदान मतदान में बूथ के पंजीकृत 753 मतदाताओं में से 517 मतदाताओं ने वोट किया।

विज्ञापन
RJ LS Polls: 68.66 percent voting took place in the re-polling of Nandasi booth of Ajmer.
अजमेर के नांदसी बूथ में रि-पोलिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा आम चुनाव (पुनर्मतदान) 2024 के अंतर्गत अजमेर लोकसभा क्षेत्र के नांदसी मतदान केंद्र क्रमांक 195 पर 68.66 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर गुरुवार को दोबारा मतदान के दौरान भी विवाद देखने को मिला। यहां मतदाता सूची में नाम न होने के बाद भी कुछ लोग घुसने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने लोगों ने रोका। इसके बाद बहसबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने समझाइश के बाद युवकों हटाया।

विज्ञापन




मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव (पुनर्मतदान) 2024 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांदसी के मतदान केंद्र क्रमांक 195 विधानसभा क्षेत्र मसूदा में पुनर्मतदान हुआ। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मतदान बूथ के पंजीकृत 753 मतदाताओं में से 517 मतदाताओं ने वोट किया।
विज्ञापन


गुप्ता ने बताया कि पुनर्मतदान वाले बूथ का निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अवलोकन किया। सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक के. मंजूलक्ष्मी तथा पुलिस चुनाव पर्यवेक्षक डी.नरसिम्हा किशोर ने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बूथ पर 753 मतदाता हैं। गत 26 अप्रैल को इस बूथ पर 753 में से 395 वोट पडे़ थे। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद जब कर्मी ईवीएम जमा कराने जा रहे थे तब इस बूथ से संबंधित कागजात और सामग्री गुम हो गई थी। इसी कारण से चुनाव आयोग को यहां दोबारा से मतदान कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed