फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Recruitment for 740 posts in Rajasthan Ayurveda Department

Ajmer: राजस्थान आयुर्वेद विभाग में 740 पदों पर भर्ती, 17 फरवरी से डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन की प्रक्रिया

Thu, 13 Feb 2025 08:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Feb 2025 08:37 PM IST
सार

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर प्रशासन ने डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए दस अलग-अलग टीमों का गठन किया है। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तारीखों पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Recruitment for 740 posts in Rajasthan Ayurveda Department
राजस्थान आयुर्वेद विभाग में 740 पदों पर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान आयुर्वेद विभाग ने जूनियर नर्स और कम्पाउंडर के 740 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए कुल 7186 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1506 उम्मीदवारों को डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 17 फरवरी से 20 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर प्रशासन ने डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए दस अलग-अलग टीमों का गठन किया है। उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तारीखों पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। यह वेरीफिकेशन चार दिन तक अलग-अलग चरणों में किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की भर्ती प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्रवार पदों का विवरण:
नॉन-टीएसपी (Non-TSP) क्षेत्र: 645 पद
टीएसपी (TSP) क्षेत्र: 90 पद
सहरिया क्षेत्र: 5 पद
इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य राज्य के विभिन्न इलाकों में आयुर्वेद विभाग के कार्यों को सुदृढ़ करना है।

आवेदन प्रक्रिया और ऑनलाइन पोर्टल:
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2024 से शुरू हुई थी और 15 जनवरी 2025 को समाप्त हुई थी। इच्छुक उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://nursing.rauonline.in के माध्यम से आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण निर्देश:
सभी चयनित उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। डॉक्युमेंट्स वेरीफिकेशन के बाद योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर योगदान देंगे। इस भर्ती प्रक्रिया से राजस्थान आयुर्वेद विभाग को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed