{"_id":"63a32d3cf2630a32e5365f19","slug":"raju-thehat-murder-case-eight-accused-brought-to-ajmer-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raju Thehat Murder Case: आठ आरोपियों को लाया गया अजमेर जेल, तीन पहले से बंद, भारी फोर्स के बीच रहेंगे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Thehat Murder Case: आठ आरोपियों को लाया गया अजमेर जेल, तीन पहले से बंद, भारी फोर्स के बीच रहेंगे आरोपी
Wed, 21 Dec 2022 09:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Dec 2022 09:29 PM IST
सार
राजस्थान में सीकर जिले के राजू ठेहट हत्याकांड के आठ आरोपियों को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया। हथियारबंद जवानों के सुरक्षा घेरे में इन्हें लाया गया है। इसी हत्याकांड के तीन अन्य आरोपी पहले से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
आठ आरोपियों को लाया गया अजमेर जेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के आठ आरोपियों को अजमेर की घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया है। सभी अब भारी पुलिस फोर्स के बीच रहेंगे। इससे पहले तीन आरोपियों को सीकर पुलिस जेल में छोड़ चुकी है। अब हाई सिक्योरिटी जेल में हार्डकोर अपराधियों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
बता दें, मंगलवार शाम सीकर पुलिस कड़े सुरक्षा पहरे में गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के आरोपी सतीश कुमार उर्फ पहलवान, जतिन वर्मा उर्फ जॉनी, मनीष उर्फ बच्चीया, विक्रम गुर्जर, मुकेश उर्फ बल्लू, सरजीत सिंह, उमेश गहलोत और गुलझारी को घूघरा स्थित हाई सिक्योरिटी जेल लेकर पहुंची। कड़ी तलाशी के बाद आठों आरोपियों को हाई सिक्योरिटी जेल में दाखिल कराया। इससे पहले हत्याकांड के तीन आरोपी गणेश ओझा, राकेश ओझा और शकील खान मौजूद हैं। अब हाई सिक्योरिटी जेल में ठेहट हत्याकांड से जुड़े 11 हार्डकोर आ चुके हैं।
विज्ञापन
119 हार्डकोर अपराधी 14 सामान्य...
हाई सिक्योरिटी जेल में लॉरेन्स विश्नोई गैंग और आनन्दपाल सिंह गिरोह के कई आरोपी आ चुके हैं। वहीं, बंदियों की संख्या 133 तक पहुंच चुकी है। इसमें 119 हार्डकोर और 14 सामान्य बंदी शामिल हैं। चौदह सामान्य बंदियों को जेल व्यवस्था में रखा गया है।
विज्ञापन
घर के बाहर दागी थी गोलियां...
गौरतलब है, पिपराली रोड पर घर के बाहर खड़े गैंगस्टर राजू ठेहट को चार शूटर्स ने गोलियों से भून दिया था। भागते समय उन्होंने बेटी से हॉस्टल में मिलने आए नागौर निवासी ताराचंद कड़वासरा की भी गाड़ी लूट के इरादे से हत्या कर दी थी। घटना में पुलिस ने रातभर पीछा कर नीमकाथाना निवासी मनीष और खंडेला निवासी विक्रम गुर्जर को डाबला तथा हरियाणा निवासी सतीश, जतिन और एक नाबालिग को झुझुनूं के पौंख गांव की पहाड़ियों से पकड़ा था। पौंख में आरोपियों के फायरिंग करने पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सतीश और जतिन के घायल होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।