फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Ranger of Beawar Forest Department arrested taking 50 thousand bribe in Ajmer

Rajasthan: अजमेर में ब्यावर वन विभाग का रेंजर 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, ट्रक छोड़ने की एवज में मांगा रिश्वत

Fri, 29 Mar 2024 08:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 08:25 PM IST
सार

अजमेर एसीबी ने ब्यावर वन विभाग रेंज में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने ब्यावर रेंज के रेंजर नितिन शर्मा और वन रक्षक नर सिंह रायका को ट्रैप किया और 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rajasthan Ranger of Beawar Forest Department arrested taking 50 thousand bribe in Ajmer
दोनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो अजमेर ने ब्यावर वन विभाग के रेंजर और वनरक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एसीबी अजमेर की टीम ने वन विभाग के देलवाडा रोड स्थित कार्यालय पर ही ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन


एसीबी एएसपी भागचंद ने बताया कि पाली जिले के सोजत निवासी मोहिताश गुप्ता ने गत 26 मार्च को शिकायत देकर बताया कि ब्यावर वन विभाग रेंज कार्यालय ब्यावर के रेंजर नितिन शर्मा और वनरक्षक नर सिंह रायका द्वारा गत 24 मार्च को इंग्लिश बबूल के कोयले से भरा ट्रक जिसमें 800 बोरी कोयला भरा था, जिसकी छह लाख रुपये कीमत थी।
विज्ञापन


ट्रक में भरे कोयले को मसूदा से भरतपुर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। कोयले के ट्रक की परिवहन अनुमति भी कटी हुई थी, जिसके बावजूद भी रेंजन ने वन विभग के समीप देलवाडा पुलिया पर पकड़ लिया और छोड़ने की एवज में रेंजन नितिन शर्मा ने ढाई लाख रुपये की मांग की। राशि देने की बात पर परिवादी द्वारा सहमति के बाद रेंजर शर्मा ने कुछ जुर्माना राशि लेकर ट्रक को छोड़ दिया। लेकिन तय की गई राशि के लिए उसे पाबंद किया, जिसके बाद परिवादी द्वारा एक लाख 85 हजार रुपये की राशि रेंजर नितिन शर्मा को दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, एसीबी केवल नकद दिए 85 हजार रुपये की राशि ही स्वीकार कर रहा है। जबकि एक लाख रुपये परिवादी के द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे, जिसके बाद शेष राशि 65 हजार रुपये के लिए रेंजर शर्मा के द्वारा परेशान किया जाने लगा। इस पर परिवादी के द्वारा दी गई शिकायत पर शुक्रवार को अजमेर एसीबी एएसपी भगवान के नेतृत्व में टीम ने परिवादी मोहिताश्व गुप्ता के द्वारा शेष राशि 50 हजार रुपये देते हुए रेंजर नितिन शर्मा तथा वन रक्षक नर सिंह रायका को वन विभाग के देलवाडा रोड कार्यालय पर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी ने आरोपित रेंजर नितिन शर्मा तथा वनरक्षक नर सिंह रायका के खिलाफ भ्रष्टाचार  निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed