फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Goods burnt to ashes due to fire in shop, narrow roads stopped big vehicles of fire brigade

Rajasthan News: दुकान में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख, संकरे रास्तों ने रोकी फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियां

Wed, 24 Jan 2024 04:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 04:11 PM IST
सार

Ajmer: शहर के पुरानी मंडी स्थित क्रॉकरी की एक दुकान में बीती रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ समय में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Goods burnt to ashes due to fire in shop, narrow roads stopped big vehicles of fire brigade
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के अनुसार पुरानी मंडी स्थित लॉर्ड कृष्णा क्रॉकरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकानदार के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर सदर कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग छोटी गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कर्मचारियों ने घटनास्थल पर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


इस क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा अवैध अतिक्रमण के चलते फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। आग लगने से पुरानी मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घरों से ही पानी की बाल्टी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले दुकान में आग फैल चुकी थी। विभाग ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा माल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। 
विज्ञापन


पुरानी मंडी इलाका संकरा होने के कारण यहां पर फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल हो जाता है। इससे पूर्व भी ऐसी आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed