फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Father crossed the limits of cruelty, stabbed his own children with hot tongs

Rajasthan News: पिता ने की क्रूरता की हद पार, अपने ही बच्चों और पत्नी को गर्म चिमटे से दागकर देता था यातनाएं

Sat, 03 Feb 2024 04:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 04:05 PM IST
सार

Ajmer: शहर में हुए एक मामले में एक पिता ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। अपने ही बच्चों और पत्नी को दर्दनाक यातनाएं देने वाले इस पिता की सचाई सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Father crossed the limits of cruelty, stabbed his own children with hot tongs
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों और पत्नी को न केवल पीटा बल्कि गर्म लोहे से दागा भी। उसने पत्नी और बच्चों को रस्सी से बांधकर घर में बंद कर रखा था और कई दिनों से उन्हें दर्दनाक यातनाएं दे रहा था।

विज्ञापन


मामला शहर के क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष हितेश्वरी टाक व पार्षद बीना टाक को महिला और उसके दो बच्चों के साथ क्रूरता की जानकारी मिली थी। जब वह युवक के घर पर पहुंचीं तो वहां युवक बच्चों और अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उसकी पत्नी ने पार्षद को बताया कि उसका पति कई दिनों से इसी तरह की यातनाएं दे रहा था और कई बार गर्म चिमटे से भी दाग चुका है। बच्चों  के शरीर पर चिमटे से दागे जाने के निशान भी थे। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला से उसकी शादी 7 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से वह लगातार इसी तरह उसे परेशान करता आ रहा है। आरोपी पति ने कई बार उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष हितेश्वरी टाक ने बताया कि आरोपी पति ने 6 महीने की मासूम बच्ची को दीवार पर भी फेंका था, जिससे उसे चोट आई थी। वहीं महिला को बेहोशी की दवाई दी जा रही थी। इतना ही नहीं उन्हें तीन दिनों से खाना भी नहीं दिया गया था। 


फिलहाल महिला और दोनों बच्चों को वहां छुड़वाकर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया, जहां पर उनका इलाज कर उन्हें आश्रय स्थल भेज दिया गया है। घटना के बाद क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज करते हुए आरोपी पति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed