फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: ATS caught two businessmen on suspicion of hawala business, cash worth Rs 41 lakh recovered

Rajasthan News: हवाला कारोबार के संदेह में एटीएस ने दो कारोबारियों को पकड़ा, 41 लाख 1 हजार की नकदी बरामद

Wed, 07 Feb 2024 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 09:08 AM IST
सार

Ajmer: एटीएस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात दो कारोबारियों को हवाला कारोबार के संदेह में पकड़ा है। उनके पास से 41 लाख, 1 हजार रुपए की नकद राशि बरामद की गई, जिसके बारे में वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। क्लॉक टॉवर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: ATS caught two businessmen on suspicion of hawala business, cash worth Rs 41 lakh recovered
पकड़े गए कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटीएस की अजमेर यूनिट द्वारा की कार्रवाई में पुलिस ने पड़ाव बाजार में दो कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए उनके पास से 41 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की है। एटीएस सीआई खान मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पड़ाव क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


क्लॉक टॉवर थाना पुलिस के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई में एटीएस ने अजमेर निवासी अनिल और भरत की स्कूटी से 41 लाख 1 हजार रुपये नकद बरामद किए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनों कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दे दी गई। एटीएस द्वारा दोनों व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed