फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: After 36 hours the body of dumper driver was taken out, accident happened due to roof collapse

Rajasthan News: 36 घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से निकाला डंपर चालक का शव, खान में रपट ढहने से हुआ था हादसा

Sat, 02 Mar 2024 04:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 04:23 PM IST
सार

Ajmer: नसीराबाद के पास के गांव रामसर में अभ्रक की माइन की में रपट ढह जाने से डंपर समेत माइन में गिरे चालक के शव को रेस्क्यू टीम ने 36 घंटे की कड़ी मशक्कत करके बाहर निकाल लिया। गुरुवार रात हुए इस हादसे में मलबे में दबने से डंपर चालक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Rajasthan News: After 36 hours the body of dumper driver was taken out, accident happened due to roof collapse
रेस्क्यू टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नसीराबाद के निकटवर्ती गांव रामसर में अभ्रक की खान में रपट ढहने से डंपर सहित माइन में गिरे चालक का शव रेस्क्यू टीम द्वारा 36 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया। मलबे में दबने से डंपर चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


गुरुवार रात हुए इस हादसे का पता चलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिविल डिफेंस की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पोकलेन और जेसीबी की मदद से शनिवार सुबह राहत कार्य पूरा कर लिया गया। 36 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आज सुबह ड्राइवर के शव को बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नसीराबाद के पास के गांव रामसर के पास गुरुवार रात करीब साढे़ सात बजे खान की रपट ढहने से डंपर चालक छोटू डंपर सहित खान में गिरकर मलबे में दब गया था। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया था, जो आज सवेरे समाप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed