फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Lawrence Bishnoi takes contracts from jail kills prominent Muslims Statement by Sarwar Chishti

Rajasthan: 'लॉरेंस बिश्नोई जेल से सुपारियां लेता है, नामचीन मुसलमानों को मारता है...' सरवर चिश्ती का बयान

Wed, 16 Oct 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 08:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हिंसा के चौथे दिन भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। इस बीच मामले में सियासत शुरू हो गई है। ऐसे में अंजुमन कमेटी सचिव सरवर चिश्ती ने भी वीडियो जारी कर अपना बयान दिया है।

विज्ञापन
Rajasthan Lawrence Bishnoi takes contracts from jail kills prominent Muslims Statement by Sarwar Chishti
सचिव सरवर चिश्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच में हिंसा को लेकर अब राजस्थान के अजमेर से भी इस मामले में बयान आया है। अजमेर में सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह की अंजमुन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती ने बहराइच मामले पर बयान दिया है। उन्होंने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर भी मुसलमानों को टारगेट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




बहराइच में हिंसा के चौथे दिन बाद आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है। पीड़ितों की आंखों से आंसू गिर रहे हैं, तो सियासतदान राजनीतिक बयानबाजी में जुटे हैं। इस बीच अब राजस्थान के अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह की अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती का बयान आया है। उनका कहना है, ये तो कुदरत का कानून है मुसलमान को छेड़ोगे तो फिर तुम भी नहीं बचोगे।
विज्ञापन


'...तो फिर मुसलमान भी चुप नहीं बैठेगा'
अजमेर सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती का कहना है, भारत को लोकतंत्र की माता कहा जाता है। यहां पर हिंदुओं की भीड़ मुसलमानों के घरों के आगे जाकर उकसाने वाले नारे लगाएगी तो फिर मुसलमान भी चुप नहीं बैठेगा। ये तो कुदरत का कानून है कि आगे होकर मुसलमानों को छेड़ोगे, गलियां बकोगे, घरों में घुसेंगे तो फिर तुम भी बचोगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'लॉरेंस मुस्लिम लीडर को टारगेट कर रहा'
अजमेर दरगाह के अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती का कहना है कि मुसलमान धर्म और नबी की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं करेगा। मीडिया सारी बात नहीं बताता है और न ही मोदी भी इस बारे में कुछ बोलते हैं। मुंबई में भी लॉरेंस बिश्नोई मुस्लिम लीडर को चुन-चुन कर टारगेट कर रहा है। यह इजराइल के कांसेप्ट को भारत में लागू कर रहे हैं। मोहन भागवत यदि हिंदुओं के एक होने की बात करेंगे तो फिर सारे अल्पसंख्यक भी हिंदुओं के खिलाफ एकजुट हो जाएंगे। नुपुर शर्मा से लेकर सभी जगह यही हो रहा है। मुस्लमान बुजदिल नहीं है, इसलिए डरेगा भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed