{"_id":"64a2f8091e93426d65054376","slug":"rajasthan-government-big-decision-for-the-care-of-mental-patients-formation-of-state-mental-health-authority-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मानसिक रोगियों की देखभाल के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मानसिक रोगियों की देखभाल के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन
Mon, 03 Jul 2023 10:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:02 PM IST
सार
मानसिक रोगियों की देखभाल के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण नियम 2018 की पालना में प्रदेश में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान की गहलोत सरकार ने मानसिक रोगियों की देखभाल के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 और राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण नियम 2018 की पालना में राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। इसके लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य रोगियों की देखभाल के लिए मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम-2017 की पालना में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन किया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की बैठक आयोजित कर राज्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी नियम और उपनियम बनाए जाएंगे। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य बोर्ड भी गठित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में मानसिक रोगियों के अधिकारों संबंधी नियमावली भी निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण में अतिरिक्त मुख्य सचिव अध्यक्ष, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक जनस्वास्थ्य को सदस्य सचिव के रूप में नामित किया गया है। साथ ही इस प्राधिकरण में इनके अलावा पदेन और गैर सरकारी सदस्य भी होंगे।
विज्ञापन