फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Chaos over throwing pieces of meat in Kishangarh vegetable market in Ajmer

Rajasthan: अजमेर के किशनगढ़ सब्जी मंडी में मांस के टुकड़े फेंकने पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कराया

Wed, 19 Jun 2024 07:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

सब्जी मंडी में मांस के टुकड़े फेंकने के बाद बवाल हो गया। घटना के बाद बाजार में भीड़ जमा हो गई और प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद करवाने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर भीड़ को मौके से खदेड़ दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Chaos over throwing pieces of meat in Kishangarh vegetable market in Ajmer
गुस्साए लोगों ने बाजार बंद कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जी मंडी में मांस के टुकड़े फेंके जाने से राजस्थान के अजमेर जिले में बवाल मचा है। मांस फेंके जाने का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करा दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए लोगों को खदेड़ा। मामला किशनगढ़ सब्जी मंडी का है, जहां सब्जी की एक दुकान के सामने स्कूटी सवार एक शख्स द्वारा कुछ फेंके जाने का वीडियो वायरल हुआ। बताया गया कि स्कूटी सवार शख्स ने मांस के टुकड़े फेंके। वीडियो वायरल होते ही भारी हंगामा शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन करते हुए दुकानें बंद कराने लगे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले समझाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग अनियंत्रित होकर पथराव करने लगे। पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। घटना के बाद किशनगढ़ में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बताई जा रही है। विवाद की शुरुआत बुधवार दोपहर बाद वायरल हुई एक वीडियो से हुई, जिसमें एक स्कूटी सवार शख्स सब्जी मंडी में एक दुकान के सामने मांस फेंकते नजर आया। इस बात की खबर लगते ही कई हिंदूवादी संगठन के लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजार बंद कराने लगे।
विज्ञापन




असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पिछले तीन घंटे से सब्जी मंडी में हिंदूवादी संगठनों का विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। भीड़ ने बाजार बंद करा दिया है। लोग मांस फेंकने वाले असामाजिक तत्व पर कार्रवाई की मांग करते रहे।स्थिति को देखते हुए उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी, एडिशनल एसपी दीपक कुमार, सीओ सिटी महिपाल सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर लोगों को समझा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। सभी लोग अपना रोजमर्रा का काम करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Chaos over throwing pieces of meat in Kishangarh vegetable market in Ajmer
अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

क्या कहा एसपी ने?
किशनगढ़ सब्जी मंडी में मांस फेंकने के बाद बवाल होने का मामला सामने आया है। कथित गोमांस अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेंका गया, जिसके बाद कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ शुरू की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला लिया। जांच में पाडे का मांस पाया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति बूंदू खां को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में मांस को ले जाते समय रास्ते में गिरना पाया गया। वर्तमान में हालत नियंत्रण में है। एसपी की आमजन से अपील है कि कानून हाथ में न लें। अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने पूरे मामले में तत्परता से कार्रवाई की है, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

...अजमेर एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed