{"_id":"65d0a460dab31ab9c300dbee","slug":"rajasthan-5th-board-exam-will-now-be-held-with-similar-exam-in-april-talented-girls-will-get-money-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 5वीं बोर्ड परीक्षा अब अप्रैल में समान परीक्षा के साथ होगी, प्रतिभाशाली बालिकाओं को मिलेंगे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 5वीं बोर्ड परीक्षा अब अप्रैल में समान परीक्षा के साथ होगी, प्रतिभाशाली बालिकाओं को मिलेंगे पैसे
Sat, 17 Feb 2024 05:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Feb 2024 05:49 PM IST
सार
राजस्थान में 5वीं बोर्ड परीक्षा अब अप्रैल में समान परीक्षा के साथ ही होगी। वहीं, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-2023 की प्रतिभाशाली बालिकाओं को 11 से 51 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के स्कूल में पढ़ने वाले 14.77 लाख छात्र-छात्राओं की पांचवीं बोर्ड परीक्षा अब अप्रैल महीने में जिला समान परीक्षा के साथ ही आयोजित की जाएगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिक्षा विभाग का मानस पहले पांचवीं बोर्ड की परीक्षा मार्च में करवाने का था। लेकिन मार्च में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं सहित आठवीं की परीक्षा होने के कारण सेंटर गठन में समस्या हो रही थी।
विज्ञापन
ऐसे में अब पांचवीं बोर्ड की परीक्षा हमेशा की तरह होम एग्जाम के साथ अप्रैल में ही आयोजित की जाएगी। शिविर पंचांग के मुताबिक, जिला समान परीक्षा आठ से 25 अप्रैल को प्रस्तावित है। पांचवीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-2023 की प्रतिभाशाली बालिकाओं को मिलेंगे 11 से 51 हजार रुपये
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा-2023 की प्रतिभाशाली बालिकाओं को 11 से लेकर 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। बोर्ड ने ऐसी प्रतिभाशाली बालिकाएं, जिन्होंने राज्य और जिला स्तर पर निश्चित स्थान तक निर्धारित कट ऑफ अंक या इससे अधिक प्राप्त किए हैं। जो अपने परिवार की एक मात्र संतान हैं या फिर परिवार में दो अथवा तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से एक पुत्री के लिए संबंधित अभिभावक बोर्ड को आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिला स्तर पर कट ऑफ बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की है। बोर्ड की ओर से आवेदन, शपथ पत्र का फॉर्मेट एवं आवश्यक निर्देश बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकते हैं। पुरस्कार राशि का भुगतान छात्राओं के स्वयं के बैंक खातों में ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा। संबंधित पात्र निदेशक शैक्षिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भिजवा सकेंगे।
इन्हें मिलेंगी 51 हजार रुपये की राशि
बोर्ड ने नोटिफिकेशन में बताया कि पात्र छात्राओं में उच्च माध्यमिक परीक्षा 2023, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा 2023, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2023 में राज्य स्तर कट ऑफ पर 51 हजार रुपये और माध्यमिक परीक्षा 2023, माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा 2023, प्रवेशिका परीक्षा 2023 में 31 हजार रुपये और जिला स्तर पर इन्हें 11 हजार रुपये की राशि पुरस्कार में प्रदान की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बेटियों को संबल प्रदान करने और जेंडर भेद रोकने के लिए यह यह अच्छी योजना है। यह योजना बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए बेहतर है। बोर्ड की ओर से 11 से लेकर 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पात्र बेटियों को इस योजना में अपनी कट ऑफ के अनुसार आवेदन करना चाहिए।