फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Protest Against Manipur Violence Congress foot march in Ajmer and Barmer demand President Rule

Protest Against Manipur Violence: अजमेर और बाड़मेर में कांग्रेस का पैदल मार्च, राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

Wed, 26 Jul 2023 04:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर/बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Jul 2023 04:00 PM IST
सार

Protest Against Manipur Violence: राजस्थान के अजमेर और बाड़मेर जिले में मणिपुर हिंसा को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला। साथ ही कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Protest Against Manipur Violence Congress foot march in Ajmer and Barmer demand President Rule
मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बुधवार को पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मणिपुर में हुई घटना को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

विज्ञापन


बुधवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं के द्वारा बैरिकेट्स पर चढ़कर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों के द्वारा जिला कलेक्टर भारती दीक्षित को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अजमेर संभाग प्रभारी रामविलास चौधरी ने बताया कि मणिपुर में हुई घटना को लगभग आज 80 दिन हो गए हैं। इस घटना से पूरा देश शर्मसार है। यह दुखद घटना है, लेकिन 80 दिन होने के बावजूद भी देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मौन धारण किए हुए हैं
विज्ञापन


इसके विरोध में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों के द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए हैं। ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में विफल केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण मणिपुर प्रदेश में आदिवासी महिला एवं संख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहे हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले रोज उजागर हो रहे हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री मूकदर्शक बने बैठे हैं तथा केंद्र की भाजपा सरकार मणिपुर में हो रही हिंसा महिला आदिवासी, अल्पसंख्यक पर न तो संसद में चर्चा की जा रही है न ही जनता के सवालों के जवाब केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर में हुई घटना को रोकने में केंद्र सरकार की असफलता एवं अकर्मण्यता से पूरा देश स्तब्ध है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शन में शहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, मनोनीत पार्षद नितिन जैन सहित कई कांग्रेसी शामिल रहे।

मणिपुर मामले को लेकर बाड़मेर में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च...
मणिपुर में हिंसा और पिछले दिनों महिलाओं को सरेआम नग्न करने उनके साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस ने सड़कों पर उतर कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बाड़मेर शहर में पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पैदल मार्च में राजस्थान को सेवा आयोग के अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह खान सहित कई जनप्रतिनिधि और कांग्रेस के नेता शामिल हुए।



इस पैदल मार्च में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति से मणिपुर मामले में हस्तक्षेप करने सहित कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की। साथ ही मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाकर कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की मांग की।

हर मोर्चे पर विफल मोदी सरकार - मेवाराम जैन
मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। पिछले तीन महीने से मणिपुर जल रहा है, वहां पर दलित आदिवासी और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं और इतना सब होने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी स्वयं चुप्पी साध कर बैठे हुए हैं। वह इस मामले को लेकर संसद में चर्चा करवाने को राजी नहीं हैं।

उन्होंने कहा कोई भी व्यक्ति अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसके आवाज को कुचल दिया जाता है। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। मणिपुर में इतना सब होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री चुनावी राज्यों के दौरे कर रहे हैं और मणिपुर मामले को लेकर एक बयान तक सामने नहीं आया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह खान ने भी केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश चलाने में नाकाम हो गई है। आने वाले चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ देगी।


इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने भी मंगलवार को भाजपा नेता अमित मालवीय द्वारा ट्विटर पर अंतिम संस्कार के दौरान एक महिला के वीडियो को वायरल करने के मामले में कहा कि भाजपा नेता अपनी नाकामी छुपाने के लिए झूठी अफवाह फैला रहे हैं। जबकि बाड़मेर में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। भाजपा के नेता इस तरह एक महिला के शव को सोशल मीडिया पर वायरल कर मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। इस तरह का वीडियो वायरल करने वाले लोगों के विरुद्ध जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed