फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Police revealed the theft in Ajmer temple

Ajmer: मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी के साथ चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Jun 2024 02:36 PM IST
सार

Ajmer: अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र स्थित बीते दिनों 800 साल पुराने जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी व चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police revealed the theft in Ajmer temple
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरगाह थानाधिकारी नरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि 21 जून को प्रदीप पाटनी की ओर से रिपोर्ट दी गई कि रात्रि के समय अज्ञात चोर गुफा वाले जैन मन्दिर का ताला तोड़कर भगवान की मूर्ति पर लगे नौ चांदी के छत्र चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


इस पर मुकदमा दर्ज कर करीब 200 सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में चार व्यक्ति नजर आए। ये रोडवेज बस स्टैण्ड के पास से कुचामन सीकर की तरफ जाने वाली प्राइवट बस में बैठते देखे गए। इसके बाद मुख्य आरोपी सोहनलाल (36) पुत्र पेमाराम रेदास निवासी रेगरान मौहल्ला बस स्टैण्ड के पास मारोठ जिला डीडवाना-कुचामन को पकड़ कर पूछताछ की तो चोरी करना कबूल कर लिया।

विज्ञापन


थानाधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि चोरी किए गए छत्र शिवप्रकाश पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी कालुरोड ट्यूबेल के पास कालुबास श्रीडुगरगंढ जिला बीकानेर को बेचना बताया। शिव प्रकाश ने पूछताछ करने पर चांदी के छत्रों को गलाकर एक सिल्ली बनाना बताया। 356 ग्राम की सिल्ली बरामद की। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed