फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Police action against drug trafficking in ajmer

Ajmer: मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 32 क्विंटल 63 किलो डोडा पोस्त जब्त; ट्रक भी पकड़ा

Wed, 22 May 2024 08:43 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 May 2024 08:43 AM IST
सार

Ajmer: अजमेर जिले मे एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले की किशनगढ़ शहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाइवे 8 से एक ट्रक में करोड़ों रुपए कीमत का 32 क्विंटल 63 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। 

विज्ञापन
Police action against drug trafficking in ajmer
32 क्विंटल 63 किलो डोडा पोस्त जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर जोधपुर जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की बाजार कीमत पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। डोडा पोस्त की तस्करी स्टील पत्ती की आड़ में की जा रही थी।

विज्ञापन

 

थानाधिकारी रूपाराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयपुर-अजमेर हाइवे एनएच 8 पर एक ट्रक में डोडा पोस्त की तस्करी की जा रही है। सीआई रूपाराम ने बताया कि एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस टीम एनएच पर पहुंची। यहां जोधपुर विश्नोई होटल के समीप एक संदिग्ध ट्रक नजर आया। ट्रक आरजे 19 जीएच 4742 की तलाशी ली गई तो उसमें 147 प्लास्टिक के कट्टों में 32 क्विंटल 63 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका भरा हुआ मिला।

विज्ञापन


मौके से पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक फलोदी जिले के मंडलाकलां निवासी रामनारायण विश्नोई (55) पुत्र राणाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। जब्त किए गए माल की बाजार में अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed