फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Bhagirath Chaudhary said People of Delhi rejected negative politics development double engine government

Ajmer News: भागीरथ चौधरी बोले- दिल्ली की जनता ने नकारात्मक राजनीति को नकारा, अब डबल इंजन सरकार में होगा विकास

Sat, 08 Feb 2025 09:37 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2025 09:37 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता ने अपार विश्वास जताया है।

विज्ञापन
Ajmer Bhagirath Chaudhary said People of Delhi rejected negative politics development double engine government
भागीरथ चौधरी के साथ जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा की राष्ट्रवादी एवं जनकल्याणकारी नीतियों और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में डबल इंजन सरकार आने से यहां का सर्वांगीण विकास होगा। आमजन की सुविधा का ध्यान रखने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर भी ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा की जीत और प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि दिल्ली की देवतुल्य जनता ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के झूठे वादों, नकारात्मक राजनीति और भ्रष्टाचार को सिरे से नकारते हुए भाजपा के सुशासन, पारदर्शिता और विकासवादी एजेंडे पर अपना भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों, भाजपा के कुशल नेतृत्व और करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत का साकार रूप है। जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, हम उसे सेवा और विकास के संकल्प के साथ और अधिक मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


डबल इंजन सरकार में दिल्ली होगी विकसित
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की इस अभूतपूर्व जीत पर अजमेर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विजय केवल भाजपा की नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति की है, जो राष्ट्र के उत्थान और जनसेवा के संकल्प से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए दिल्ली और पूरे देश में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed