फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Meeting in Panchayat office regarding Muharram program

Ajmer News: मुहर्रम को लेकर पंचायत कार्यालय में बैठक, 13 दिन हाईदौस और मुशायरे सहित होंगे विविध आयोजन

Wed, 25 Jun 2025 06:30 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 06:30 PM IST
सार

सदर शामीर खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि चांद दिखने के साथ ही हताई चौक पर मर्सिया ख्वानी शुरू होगी। सातवीं से दसवीं मोहर्रम तक अलम जुलूस, बज्मे-सलाम, ढोले शरीफ की सवारी और परंपरागत तलवारबाजी 'हाईदौस' जैसे आयोजन होंगे।

विज्ञापन
Ajmer News: Meeting in Panchayat office regarding Muharram program
मोहर्रम कनवीनर अब्दुल वाहिद ने दी जानकारी

विस्तार

अजमेर में मोहर्रम शरीफ के अवसर पर दी सोसाइटी पंचायत अन्दरकोटियान, अन्दर कोट की ओर से इस वर्ष भी विभिन्न धार्मिक और परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में पंचायत कार्यालय में सदर शामीर खान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी चांद दिखाई देने के पश्चात 13 दिन तक चलने वाले मोहर्रम शरीफ के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

विज्ञापन


पंचायत के सचिव शफीक अहमद और मोहर्रम कन्वीनर अब्दुल शाहिद एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही मोहर्रम का चांद दिखाई देगा, उसी रात से हताई चौक, अन्दर कोट में मर्सिया खानी और शोहदा-ए-करबला का जिक्र शुरू हो जाएगा। मर्सिया ख्वानी का कार्यक्रम मुमताज मोहम्मद उर्फ अय्या भाई पॉटी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। हताई चौक को विशेष रोशनी से सजाया जाएगा।
विज्ञापन


मोहर्रम की सातवीं तारीख को जोहर की नमाज के बाद हताई चौक से तोप दागने और झांझ के साथ अलम लंगरखाना की ओर रवाना होंगे। वहां से अलम का जुलूस दरगाह शरीफ से दोपहर 3 बजे शुरू होकर त्रिपोलिया गेट होते हुए शाम 7 बजे जामा-ए-अलतमश (ढाई दिन का झोपड़ा) के पास हताई चौक इमामबाड़ा पर समाप्त होगा। इसी रात दस बजे हताई चौक पर बज्मे सलाम (मुशायरा) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर फिर दिखा टाइगर, श्रद्धालुओं में दहशत, 20 मिनट तक टहलता रहा बाघ

चांद की नौ तारीख को जामा-ए-अलतमश में दोपहर 2 बजे ढोले शरीफ बनाए जाएंगे। इशा की नमाज के बाद इनकी सवारी निकलेगी और झोपड़े की सीढ़ियों पर रखे जाएंगे। इसके बाद प्रशासन द्वारा दी गई 100 तलवारों से हाईदौस (परंपरागत तलवारबाजी) खेला जाएगा, जो 20-30 मिनट तक चलेगा। इस दौरान उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था पंचायत की ओर से की जाएगी और सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। साथ ही जेएलएन अस्पताल की मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात रहेगी, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके।


मोहर्रम की दसवीं तारीख, यानि योमे आशुरा को दोपहर 2 बजे जोहर की नमाज के बाद हताई चौक से तलवारों के साथ हाईदौस निकलेगा, जो त्रिपोलिया गेट, कातन बाव, बाड़ बाव, तलाब से होते हुए आमा बावड़ी पहुंचेगा। वहीं असर की नमाज के समय हाईदौस संपन्न होगा। हाईदौस के पीछे ढोले शरीफ की सवारी भी चलती है, जिसे मर्सिया के साथ आमा बावड़ी में सेहराब किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- डोटासरा का दावा- 100 से ज्यादा उपखंड कार्यालय खत्म करने जा रही है भाजपा सरकार

इस दौरान ढाई दिन के झोपड़े से प्रशासन की ओर से तोपें भी चलाई जाएंगी और हताई चौक पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशिष्ट मेहमानों के स्वागत व बैठने की पूरी व्यवस्था पंचायत द्वारा की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। दी पंचायत के सदर शामीर खान, सचिव शफीक अहमद और कन्वीनर अब्दुल शाहिद एडवोकेट ने समाज के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे शांति, भाईचारे और अनुशासन के साथ कार्यक्रमों में भाग लें और मोहर्रम शरीफ की परंपरा को बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed