{"_id":"67f92c8763a0a6388d05d58e","slug":"on-the-eve-of-hanuman-janmotsav-youth-congress-distributed-saffron-dupattas-and-hanuman-chalisa-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2824281-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: युवा कांग्रेस ने हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टे बांटे, बजरंगगढ़ चौराहे पर हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: युवा कांग्रेस ने हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा और भगवा दुपट्टे बांटे, बजरंगगढ़ चौराहे पर हुआ आयोजन
Sat, 12 Apr 2025 10:18 AM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:18 AM IST
सार
हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर युवा कांग्रेस ने बजरंगगढ़ चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और श्रद्धालुओं को भगवा दुपट्टे और पॉकेट हनुमान चालीसा का वितरण किया। इस अवसर पर कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने किया भगवा दुपट्टे व हनुमान चालीसा का वितरण
विस्तार
हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर के बजरंगगढ़ चौराहे पर युवा कांग्रेस द्वारा एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। शाम 5 से 7 बजे तक चले इस कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ के साथ 2100 भगवा दुपट्टे और 2100 पॉकेट हनुमान चालीसा का वितरण किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने किया, जिसमें हिमाचल प्रदेश से पधारे मंडल महंत शशि गिरी जी महाराज का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में शहर के सभी धर्मों के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने भाग लिया। युवा कांग्रेस परिवार द्वारा आमजन को रोली का तिलक लगाकर भगवा दुपट्टे और हनुमान चालीसा वितरित किए गए। मोहित मल्होत्रा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आज के युवाओं को सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से निकालकर धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों की ओर आकर्षित करना है।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य हेमंत भाटी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेश्वरी टॉक, शहर कांग्रेस सचिव लोकेश शर्मा और सागर मीणा ने कार्यक्रम में सहभागिता कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, अंकित पंवार, मनीषा मीणा, गर्व दत्त, फारूक खान दौराई, हर्ष टॉक, तिपाशा खींची, इलियास खान, पवन ओड, कविता कहार, ओमप्रकाश मंडावरा, अम्बे शंकर, लता कुमारी, शाहनवाज खान, दीपक कुमार और मुनींद्र मीणा सहित कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।