{"_id":"66e188928dc9c6725b0808d0","slug":"newly-appointed-7-deputy-sps-prisons-welcomed-after-36-weeks-of-training-jail-department-gets-7-officers-for-the-first-time-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2093326-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: नवनियुक्त जेल उप अधीक्षकों का कारागार प्रशिक्षण संस्थान में स्वागत, 2019 के बाद पहली बार मिले 7 अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: नवनियुक्त जेल उप अधीक्षकों का कारागार प्रशिक्षण संस्थान में स्वागत, 2019 के बाद पहली बार मिले 7 अधिकारी
Wed, 11 Sep 2024 07:42 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:42 PM IST
सार
जिले में 36 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद नवनियुक्त सात पुलिस उप अधीक्षकों (जेल) का घूघरा स्थित कारागार प्रशिक्षण संस्थान में स्वागत किया गया। जेल विभाग को पहली बार सात अधिकारी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
नवनियुक्त 7 डिप्टी एसपी (जेल) का स्वागत
विस्तार
अजमेर के जयपुर रोड पर घूघरा स्थित कारागार प्रशिक्षण संस्थान (जेटीआई) में मंगलवार को राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस एवं आरटीएस परीक्षा 2018 से चयनित कुल नौ में से सात जेल उप अधीक्षकों का स्वागत किया गया। अजमेर जेटीआई प्राचार्य पारस जांगिड़ ने बताया कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग स्कूल (ओटीएस) जयपुर से 15 सप्ताह का आधारभूत प्रशिक्षण समाप्त होने पर 36 सप्ताह के संस्थागत प्रशिक्षण के लिए सुरेश पुरोहित (जालौर), परेश कुमार प्रजापति (फलौदी), मुरली मनोहर सुथार (भीलवाड़ा), कोमल पुरोहित (बीकानेर), जितेंद्रसिंह राठौड़ (बालोतरा), धीरज कुमार मीणा (जयपुर) तथा विकास सोलंकी (भीलवाड़ा) ने उपस्थिति दी। संस्थान में नवनियुक्त सातों अधिकारियों का स्वागत किया गया।
जेल विभाग को 2019 के बाद पहली बार 7 अधिकारी प्राप्त हुए हैं। संस्थान में उन्हें 36 सप्ताह में कारागार प्रबंधन एवं सुधारात्मक प्रशासन के साथ-साथ आउटडोर तथा मिलिट्री ड्रिल एवं मस्केट्री का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल विभाग को 2019 के बाद पहली बार 7 अधिकारी प्राप्त हुए हैं। संस्थान में उन्हें 36 सप्ताह में कारागार प्रबंधन एवं सुधारात्मक प्रशासन के साथ-साथ आउटडोर तथा मिलिट्री ड्रिल एवं मस्केट्री का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
नवनियुक्त 7 डिप्टी एसपी (जेल) का स्वागत