फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: Major Action in Class 10 Board Paper Evaluation Lapses- 4 Teachers Suspended, 2 Banned for 3 Years

Rajasthan News: 10वीं बोर्ड कॉपी जांच में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 4 शिक्षक निलंबित, 2 पर तीन साल की रोक

Tue, 27 May 2025 12:41 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 12:41 PM IST
सार

आरबीएसई की 10वीं कक्षा की कॉपी जांच के मामले में दोषी चार शिक्षकों को कल देर रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए शिक्षकों में दो अलवर जिले के और दो डीडवाना-कुचामन के हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: Major Action in Class 10 Board Paper Evaluation Lapses- 4 Teachers Suspended, 2 Banned for 3 Years
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। इस गंभीर चूक के चलते शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निदेशक आशीष मोदी ने सोमवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए, जिन शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है, उनमें दो अलवर जिले के और दो डीडवाना-कुचामन क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन


इंटर्न्स को जांचने के लिए सौंपी कॉपियां

अलवर जिले के रेलवे स्टेशन सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणित विषय की उत्तर पुस्तिकाएं सीनियर टीचर ओमप्रकाश सैनी को जांचने के लिए दी गई थीं। जांच के दौरान उन्होंने उत्तर पुस्तिकाएं इंटर्न छात्रों के हवाले कर दीं और स्वयं वहां से चले गए, जो कि बोर्ड के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। वहीं इसी स्कूल की हिन्दी साहित्य की लेक्चरर मीनाक्षी अरोड़ा ने उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो खींची और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो परीक्षा गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है। बोर्ड ने इन दोनों शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में उन्हें अलवर के जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) कार्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore News: पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 2.12 लाख रुपये भी किए गए बरामद; जानें


इधर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागोट (डीडवाना-कुचामन) के सीनियर टीचर भवरुद्दीन को संस्कृत विषय की 366 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को दी गई थीं। जांच के दौरान उन्होंने अपने सहयोगी शिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निम्बड़ी, मकराना) से मदद ली। प्रदीप को केजिंग (अंक जोड़कर लिखना) का कार्य सौंपा गया, परंतु उन्होंने यह कार्य अपने पिता से करवाया, जो एक दुकान पर बैठकर कॉपियों की केजिंग कर रहे थे।

इस लापरवाही का वीडियो 26 मई को सामने आया, जिसने परीक्षा की गोपनीयता और शुद्धता पर सवाल खड़े कर दिए। शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भवरुद्दीन और प्रदीप दोनों को निलंबित कर दिया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने कहा कि परीक्षा मूल्यांकन एक अत्यंत संवेदनशील और गोपनीय कार्य है, जिसमें किसी भी तरह की चूक अस्वीकार्य है। यह कार्रवाई उन सभी शिक्षकों के लिए चेतावनी है, जो अपने कर्तव्यों को हल्के में लेते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed