फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Nagaur news: Vasundhara Raje verbally attacked Beniwal during her Nagaur tour

Nagaur news: बेनीवाल के गढ़ में गरजी राजें, बोलीं- लोग बदलते रहते हैं, जनता सही निर्णय लेना जानती है

Sat, 25 Jan 2025 10:06 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 10:06 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे नागौर जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने खरनाल में वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में दर्शन कर प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना की। राजे ने 20 वर्षों में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए खींवसर उपचुनाव में भाजपा की जीत को परिवर्तन का परिणाम बताया।

विज्ञापन
Nagaur news: Vasundhara Raje verbally attacked Beniwal during her Nagaur tour
राजे को चुनरी ओढ़ते खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के एक दिवसीय भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जोधपुर से नागौर पहुंचीं। राजे का जोधपुर से लेकर नागौर में हर जगह पर कार्यकताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। वसुंधरा राजे जाटों के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर स्वागत सभा को संबोधित किया। संबोधन में कहा कि 20 वर्ष पहले जब वह यहां पर आईं और उसके बाद आज यहां आना हुआ है। तब से अब तक बहुत कुछ बदलाव हुआ है। उस समय 10 में से 10 सीट हमारी थीं। आने वाले समय में आपको यह करना है। वहीं मंदिर निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की और खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को इस कार्यकाल में मंदिर निर्माण पूरा करवाने की बात की।

विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नागौर जिले के दौरे पर रहीं। जोधपुर से चलकर नागौर के खरनाल पहुंचीं। खरनाल में वीर तेजाजी महाराज के चरणों में माथा टेक कर प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला और चुनरी ओढ़ाकर खरनाल मंदिर में स्वागत किया। 20 वर्षों के बाद खींवसर उपचुनाव में भाजपा में भाजपा की जीत के परिणाम की जीत की बधाई दी। कहा कि 20 वर्षों के बाद किए गए परिवर्तन का परिणाम है। अपने संबोधन में उन्होंने आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पर निशाना सधा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लोग बदलते रहते हैं और जनता सही निर्णय लेना जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed