{"_id":"65bb29b22590297cec066799","slug":"looted-goods-after-making-pickup-driver-smell-intoxicants-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: पिकअप चालक को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा माल, आरोपी पिता-पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: पिकअप चालक को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूटा माल, आरोपी पिता-पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थे
Thu, 01 Feb 2024 10:48 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Feb 2024 10:48 AM IST
सार
Ajmer: अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने पिकअप चालक को नशीला पदार्थ सूंघाकर लूट की वारदात अंजाम देने वाले पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चालक को बेहोश कर सोने-चांदी के जेवरात और 5300 रुपए नगदी लेकर फरार हो गए थे। वारदात का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसकी मदद से आरोपी पिता पुत्र पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामले की जानकारी देते हुए अलवर गेट थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि ब्यावर निवासी पिकअप चालक हनुमान राम गुर्जर ने थाने में दी शिकायत में बताया था कि वह अपने साथी गोपाल गुर्जर के साथ पिकअप में लकड़ी भरकर नगरा प्रकाश रोड आशु स्वीट पर गए थे, वहां पर पिकअप को खाली कर खड़े थे।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक पर दो व्यक्ति आए। उनमें से एक व्यक्ति ने पिकअप के पास आकर बोला कि उसे घर का सामान नसीराबाद लेकर जाना है। इसके बदले 1400 रुपए किराया तय हुआ था। उसका साथी गोपाल वापस घर चला गया। उसके साथ बाइक पर आया एक व्यक्ति पिकअप में बैठकर उसे नानकी पैलैस प्रकाश रोड के पास खड़ा करके चला गया। कुछ समय बाद वह वापस आया और एक कागज व पेन देकर नाम, मोबाइल नंबर लिखने के लिए कहा था।
विज्ञापन
तबीयत खराब होने की दी जानकारी
बता दें कि जैसे ही युवक ने उसे कागज और पेन दिया तो उसे तुरंत नींद आ गई और वह अचेत हो गया। शिकायत में पिकअप चालक ने बताया कि करीब एक घंटे बाद उसकी नींद खुली तो उसने अपने सेठ को फोन कर इसके बारे में बताया। इसके बाद सेठ के कहने पर वह ब्यावर से माल भरवाने के लिए निकल गया। जब वह बाईपास पर पहुंचा तो उसे वापस नींद आने लगी। उसने अपने सेट को तबीयत खराब होने की जानकारी दी तो वहां पर उसके साथ के दो व्यक्ति पहुंच गए।
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार
जिसके बाद उसके साथियों ने उसे घर पर लाकर सुला दिया। जब वह सोकर उठा तो उसके हाथ में चांदी का कड़ा और 5 ग्राम सोने का ताबीज और 5300 रुपए गायब मिले। इसके बाद इसकी सूचना उसने अपने सेठ को दी थी। पीड़ित की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया की इस मामले में आसींद भीलवाड़ा निवासी अकबर मोहम्मद (57 साल) और उसके बेटे सलीम मोहम्मद (35 साल) को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों पर पूर्व में भी मामले दर्ज है ।