फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Kekri News: Couple became robbers to fulfill their expensive hobbies; robbed nine lakhs, wife arrested

Rajasthan: केकड़ी में महंगे शौक पूरे करने के लिए दंपती बने लुटेरे; नौ लाख लूटे, पत्नी गिरफ्तार, पति फरार

Fri, 11 Oct 2024 08:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Oct 2024 08:37 PM IST
सार

Kekri News: पुलिस का मानना है कि पति-पत्नी ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए यह अपराध किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिव्या से पूछताछ जारी है, ताकि लूट की बाकी रकम बरामद की जा सके और उसके पति गणेश के ठिकानों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
Kekri News: Couple became robbers to fulfill their expensive hobbies; robbed nine lakhs, wife arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने छह अक्तूबर को हुई नौ लाख रुपये की लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए लाडपुरा कोटा निवासी महिला दिव्या वैष्णव को गिरफ्तार किया है। महिला का पति गणेश वैष्णव, जो इस वारदात का मुख्य आरोपी है, अभी भी फरार है। यह पति-पत्नी की जोड़ी महंगे शौक पूरे करने के लिए अपराध के रास्ते पर चली थी।

विज्ञापन

 
कैसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसार, अजमेर जिले के भूडोल थानाक्षेत्र निवासी जितेंद्र सांसी छह अक्तूबर को नौ लाख रुपये लेकर बाइक से श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) जा रहा था। रास्ते में लोहरवाड़ा के पास उसने चाय के लिए रुककर कुछ देर विश्राम किया। यहां उसकी मुलाकात एक युवक और युवती से हुई, जिन्होंने उसे बातचीत में उलझा लिया। दोनों ने आगे चलकर जितेंद्र को अपनी लच्छेदार बातों से प्रभावित किया और केकड़ी तक उसके साथ सफर किया।
विज्ञापन

 
केकड़ी में पहुंचने के बाद उन्होंने जितेंद्र को शराब पीने के लिए राजी किया और फिर बातचीत के बहाने उसे अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मामा भी छान में रहता है, जिससे वे भी वहीं जा रहे हैं। बातों में आकर जितेंद्र उन्हें अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसे की लूट की वारदात
जानकारी के मुताबिक, पुराने कोटा रोड पर ज्योतिबा फूले सर्किल के पास पहुंचते ही आरोपी युवक ने बाइक रोककर जितेंद्र को धक्का दिया और उसका नौ लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। जितेंद्र ने तुरंत अपने परिवार को घटना की जानकारी दी और फिर केकड़ी सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
 
पुलिस की जांच और गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कॉल डीटेल्स की जांच की। फिर बाइक नंबर RJ 28 DS 3012 की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने 80 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। कोटा के लाडपुरा क्षेत्र में शीतला माता चौक से दिव्या वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया।
 
दिव्या के पास से लूटे गए नौ लाख में से पांच लाख 24 हजार 100 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, उसका पति और मुख्य आरोपी गणेश वैष्णव अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, गणेश वैष्णव के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 
महंगे शौक पूरे करने के लिए किया अपराध
दिव्या से पूछताछ जारी है, ताकि लूट की बाकी रकम बरामद की जा सके और गणेश के ठिकानों का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि दोनों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए यह अपराध किया। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की, जिसमें थानाधिकारी धोलाराम, एसआई बनवारी लाल और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed