{"_id":"66e19de5ed2efd3bfe0edcdd","slug":"in-view-of-the-possibility-of-heavy-rain-holiday-was-declared-in-the-schools-of-ajmer-district-tomorrow-thursday-as-well-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2093923-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: जिले के राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में कल भी रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: जिले के राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में कल भी रहेगा अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Wed, 11 Sep 2024 11:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:09 PM IST
सार
भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अजमेर जिले के विद्यालयों में कल गुरुवार को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर ने कक्षा एक से 12 तक के सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश संबंधी आदेश जारी किए।
विज्ञापन
अजमेर जिले के विद्यालयों में कल भी अवकाश घोषित
विस्तार
अत्यधिक बाढ़ एवं बारिश की संभावना को देखते हुए अजमेर जिले के विद्यालयों में गुरुवार को 12 सितंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि मौसम विभाग एवं अन्य अभिकरणों द्वारा अजमेर जिले के लिए अत्यधिक बारिश एवं बाढ़ की संभावना के अलर्ट को ध्यान में रखकर यह आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
अजमेर जिले में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कल भी कक्षा एक से 12वीं तक के सरकारी में प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों के अवकाश की घोषणा की है। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि विद्यार्थियों को संभावित अनहोनी से बचाने एवं व्यापक विद्यार्थी हित और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्रथम से 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को पूरी तरह से अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। विद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ द्वारा यथावत कार्य किया जाएगा। किसी संस्था प्रधान द्वारा आदेशों की अवहेलना कर विद्यालय संचालन करने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन नियम-2005 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन