फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Half a dozen ambulances were called for a minor sprain and injury, and false information

राजस्थान: झगड़ा, घायल और मौत की सूचना...गांव पहुंचीं कई एंबुलेंस, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला; आगे क्या हुआ?

Tue, 27 Oct 2026 10:06 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 10:06 AM IST
सार

जहाजपुर के लुहारी खुर्द गांव में झगड़े और कई लोगों के घायल होने की सूचना पर करीब आधा दर्जन 108 एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। मौके पर कोई घायल नहीं मिला। तीन घंटे तक एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित रहीं। मामले का वीडियो वायरल हुआ।

विज्ञापन
Half a dozen ambulances were called for a minor sprain and injury, and false information
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी के समीपवर्ती जहाजपुर (भीलवाड़ा) तहसील के हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी खुर्द गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति की सूचना पर पंडेर, जहाजपुर, सावर, नासिरदा और देवली सहित अलग-अलग स्थानों से करीब आधा दर्जन 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। सूचना देने वाले व्यक्ति ने गांव में झगड़े के दौरान महिला-बच्चों सहित 10-15 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही थी। यहां तक कि एक-दो लोगों की मौत होने की सूचना भी दी गई थी।

विज्ञापन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग स्थानों से एंबुलेंस रवाना की गईं। साथ ही हनुमान नगर थाना पुलिस की 112 गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, मौके पर न तो कोई झगड़ा होता मिला और न ही कोई घायल व्यक्ति।

विज्ञापन


अलग-अलग जगहों से फोन कर दी सूचना
सावर 108 एंबुलेंस कर्मचारी से मिली जानकारी के अनुसार, लुहारी खुर्द निवासी सोजीराम मीणा ने सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों से 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम को फोन कर गांव में झगड़ा होने की सूचना दी थी। उसने बताया कि उसके परिवार के कई लोग, महिला और बच्चे घायल अवस्था में पड़े हैं। सोजीराम ने यह भी कहा कि एक एंबुलेंस से काम नहीं चलेगा। सूचना में एक-दो लोगों की मौत होने की बात भी कही गई। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से करीब आधा दर्जन एंबुलेंस गांव के लिए रवाना कर दी गईं। पुलिस की 112 गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अरावली पहाड़ियों में आग ने लिया विकराल रूप, सूखी झाड़ियों से उठीं लपटों ने कई किलोमीटर तक मचाई तबाही

एंबुलेंस का काफिला देखकर ग्रामीण हैरान
एक साथ कई सायरन बजाती एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जब ग्रामीणों ने सोजीराम के घर का गेट खुलवाकर स्थिति देखी तो मामला सूचना के विपरीत निकला। वहां कोई घायल नहीं मिला और न ही झगड़े जैसी कोई स्थिति सामने आई।

देवली एंबुलेंस के ईएमटी विजय कुमार मीणा और पायलट जब्बार भी मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि सोजीराम के पैर में पिछली रात मोच या हल्की चोट आई थी। बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह नशे में भी था। हालांकि, इन बातों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी।

तीन घंटे तक प्रभावित रहीं एंबुलेंस सेवाएं
इस घटनाक्रम में अलग-अलग स्थानों से पहुंचीं एंबुलेंस का करीब तीन घंटे का समय प्रभावित हुआ। मौके पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद एंबुलेंस कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम को वास्तविक हालात से अवगत कराया और वापस लौट गए।

बताया गया कि इस दौरान संबंधित व्यक्ति ने अन्य स्थानों की एंबुलेंस बुलाने का भी प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों की ओर से वास्तविक स्थिति की जानकारी दिए जाने के बाद मामला स्पष्ट हो गया। एक छोटी-सी परेशानी के बीच इतने बड़े स्तर पर एंबुलेंस और पुलिस संसाधनों के जुटने से गांव में काफी देर तक भीड़ लगी रही। इस घटना ने आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए।

ग्रामीणों के कहने पर बाद में संबंधित व्यक्ति को उपचार के लिए देवली अस्पताल लाया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। फिलहाल इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed