{"_id":"66e6df0d8b9da8a7380c6d00","slug":"ganga-of-faith-flowed-during-ganeshotsav-small-children-showed-their-talent-in-ganesh-painting-competition-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2108165-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, नन्हे बच्चों ने दिखाई अपनी कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, नन्हे बच्चों ने दिखाई अपनी कला
Sun, 15 Sep 2024 07:37 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:37 PM IST
सार
अजमेर में आदर्श नगर की शालीमार कॉलोनी में मंदिर परिसर में चल रहे गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई गणेश चित्रण प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर भगवान गणेश के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई।
विज्ञापन
गणेश चित्रण प्रतियोगिता में चित्र बनाते बच्चे
विस्तार
शहर में इन दिनों गणेश महोत्सव की धूम है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में गणेश प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालु अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। इस दौरान आदर्श नगर स्थित शालीमार कॉलोनी विकास समिति के तत्वावधान में गणेश चित्रण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिनमें नन्हे बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। समिति द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
समिति के सांस्कृतिक सचिव अनुपम भटनागर ने बताया कि गणेश उत्सव के अंतर्गत बच्चों के लिए गणेश चित्रण प्रतियोगिता रखी गई थी, जिसमें वर्ग (अ) में अम्वी खत्री प्रथम, कास्वी जैन द्वितीय, इप्शिता रावत, अनय हेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। आयुष सक्सेना व वंश जैन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वर्ग (ब) में भूमि रांका प्रथम, शिवांग शर्मा द्वितीय, मनीषा रावत, साक्षी मुंडोतिया तृतीय स्थान पर रहे। दिव्यांशु मुंडोतिया व कुनुष शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। अल्का शर्मा तथा अस्मिता शर्मा इस प्रतियोगिता के निर्णायक रहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए मोदक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में उषा हेड़ा, अनुराधा गर्ग प्रथम, शिल्पा सक्सेना, लतिका शर्मा द्वितीय तथा पवित्रा अग्रवाल, मंजू माहेश्वरी तृतीय स्थान पर रहे। संगीता गर्ग ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। नम्रता भटनागर, मनाली शर्मा ने निर्णायकों की भूमिका अदा की। रविवार को 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए भजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें 20 गायकों ने भगवान गणेश को समर्पित भजनों की प्रस्तुति दी। समिति के अध्यक्ष सुनील रांका ने आयोजन समिति तथा कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त किया तथा आने वाले समय में और भी रुचिकर कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सचिव सौरभ खत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रेनु शर्मा द्वारा किया गया।
विज्ञापन