{"_id":"6a17bb0d39e8e0ad180205ea","slug":"four-people-including-a-former-sarpanch-couple-were-burned-alive-in-a-car-while-taking-their-mother-to-the-hospital-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4331415-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burning Car: चलती कार बनी आग का गोला, अजमेर में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत; बिलख उठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Burning Car: चलती कार बनी आग का गोला, अजमेर में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत; बिलख उठे परिजन
Thu, 28 May 2026 09:39 AM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 09:39 AM IST
सार
अजमेर के बोराड़ा क्षेत्र में अस्पताल जाते समय कार में अचानक आग लगने से पूर्व सरपंच दंपती समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे में जिला परिषद सदस्य पूसी देवी गंभीर रूप से झुलसी थीं, बाद में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार में पूर्व सरपंच दंपती समेत चार की जिंदा जलकर मौत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव के पास चलती कार में अचानक आग लगने से पूर्व सरपंच दंपती समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ।
मां को अस्पताल ले जा रहे थे पूर्व सरपंच
जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुरा गांव निवासी पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी अपनी मां एवं जिला परिषद सदस्य पूसी देवी को सीने में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल लेकर जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी पूर्व सरपंच सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा भी सवार थीं।
आग की लपटों ने गाड़ी को चपेट में लिया
रास्ते में अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा बाहर नहीं निकल सके। तीनों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी पूसी देवी को बाहर निकाला गया, लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया
घटना की सूचना मिलते ही बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान में भीषण गर्मी: श्रीगंगानगर देश का तीसरा सबसे गर्म शहर; आज 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
इस हादसे के बाद श्रीरामपुरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अगरवाला भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं।