{"_id":"67dd6a97cfdba2ba9a02293d","slug":"farmers-faces-will-glow-like-milk-farmers-will-get-increased-price-from-april-1-purchase-price-will-increase-by-rs-3-per-liter-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2748393-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पशुपालकों के चेहरे पर खिलेगी दूध सी सफेदी, एक अप्रैल से मिलेगा दूध खरीद का बढ़ा हुआ भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पशुपालकों के चेहरे पर खिलेगी दूध सी सफेदी, एक अप्रैल से मिलेगा दूध खरीद का बढ़ा हुआ भाव
Fri, 21 Mar 2025 08:10 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 08:10 PM IST
सार
अजमेर सरस डेयरी ने एक अप्रैल से दूध खरीद मूल्य में ₹3 प्रति लीटर या ₹0.50 प्रति फैट की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत ₹5 प्रति लीटर की सहायता राशि जारी रहेगी, जिससे किसानों को अब ₹56 प्रति लीटर का भाव मिलेगा।
विज्ञापन
दूध निकालते पशुपालक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर सरस डेयरी आगामी दस दिन बाद यानी एक अप्रैल से किसानों और पशुपालकों को दूध खरीद के भाव तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर देगी। डेयरी सदर रामचंद्र चौधरी की इस घोषणा से किसानों के चेहरों पर दूध-सी सफेदी जैसी मुस्कान फैल गई है। अजमेर सरस डेयरी ने गुरुवार को खरीद मूल्य की बढ़ी हुई दर के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
डेयरी अध्यक्ष राम चन्द्र चौधरी ने बताया कि ₹3 प्रति लीटर या 50 पैसे प्रति फैट कि दर से डेयरी द्वारा दूध खरीद में इजाफा करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना में किसानों और पशुपालकों को ₹5 प्रति लीटर संबल राशि पूर्व में दी जा रही है। एक अप्रैल से इस बढ़ोतरी के लागू होने के पश्चात किसानों को ₹56 रुपये प्रति लीटर का खरीद भाव दिया जाएगा। पशुपालकों को अब एक अप्रैल से ₹9 प्रति फैट कि दर से भुगतान किया जाएगा, इसमें से 25 पैसे प्रति फैट हिस्सा राशि के रूप में संघ में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
इस प्रकार पशुपालकों को 8.75 रुपये प्रति फैट का भुगतान किया जाएगा। डेयरी द्वारा पशुपालकों को एक अप्रैल से यह बढ़े हुए भाव देने से लगभग 15 लाख रुपये अधिक मिलेंगे। डेयरी द्वारा प्रति माह 4.50 करोड़ रुपये का भुगतान अधिक किया जाएगा। डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने पशुपालकों और किसानों से आग्रह किया कि अपने पशुओं से प्राप्त दूध अजमेर सरस डेयरी में देकर अच्छे भाव का लाभ उठाएं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वह पशु खरीद में बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं, इसमें डेयरी का जितना हो सकेगा किसानों एवं पशुपालकों का सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन