फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Dharmendra Rathore says Public give befitting reply to BJP Ramchandra Chaudhary recognized entire Rajasthan

Rajasthan LS Chunav: पूर्व चेयरमैन राठौड़ बोले- जनता BJP को करारा जवाब देगी, चौधरी की पहचान पूरे राजस्थान में

Fri, 29 Mar 2024 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 07:35 PM IST
सार

पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के तीन महीने के जनविरोधी कार्यकाल से जनता ऊब चुकी है।

विज्ञापन
Dharmendra Rathore says Public give befitting reply to BJP Ramchandra Chaudhary recognized entire Rajasthan
नामांकन जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी की नौ नंबर पेट्रोल पंप के पास टोरेंटो पैलेस में आयोजित नामांकन जनसभा में पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने शिरकत की। नामांकन जनसभा को संबोधित करते पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी को भारी मतों से चुनाव जिताने का आह्वान किया।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी कि अजमेर ही नहीं, वरन पूरे प्रदेश में किसान नेता के रूप में पहचान है। रामचंद्र चौधरी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। चौधरी पिछले 30 साल से लगातार डेयरी अध्यक्ष बनकर पशुपालकों और अजमेर वासियों की सेवा कर डेयरी का नाम रोशन कर रहे हैं। इसलिए अब हम सब को मिलकर भारी मतों से चुनाव जीताकर इनकी पगड़ी की लाज बचानी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष को परेशान करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। देश की जनता लोकसभा में चुनाव इसका करारा जवाब देगी और कांग्रेस का भरपूर समर्थन करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी देश का भविष्य हैं और देश की जनता हमारी पार्टी और हमारे इंडिया महागठबंधन के साथ है। देश की जनता चाहती है कि केंद्र में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठौड़ ने राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा के तीन महीने के जनविरोधी कार्यकाल से जनता ऊब चुकी है, जिसका जवाब इस लोकसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद और राज्य की भाजपा सरकार से जनता दुखी और त्रस्त है। इससे पहले पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने लोकसभा प्रत्याशी चौधरी का माल्यार्पण कर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed