फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Assembly Speaker visited Japanese Parliament, will reach Jaipur today after visiting 4 countries

Ajmer News : विधानसभा अध्यक्ष ने किया जापानी संसद का अवलोकन, चार देशों की यात्रा के बाद आज जयपुर पहुंचेंगे

Wed, 20 Nov 2024 11:02 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 11:02 AM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जापानी संसद डाइट का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। देवनानी चार देशों की यात्रा के बाद आज जयपुर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Ajmer News: Assembly Speaker visited Japanese Parliament, will reach Jaipur today after visiting 4 countries
देवनानी ने जापान की संसद को देखा

विस्तार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जापान की संसद डाइट का अवलोकन किया और वहां की संसदीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। देवनानी ने जापान संसद का भवन, सदन, दीर्घाएं, सदन में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था, सदन की कार्यप्रणाली, अपर हाउस, लोअर हाउस सहित भवन के विभिन्न कक्षों और सदस्यों की ऑनलाइन उपस्थिति का अवलोकन किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जापान में सदन की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों और वहां की परंपराओं और रीति-नीति के अनुसार होता है। उन्होंने संसद की द्विसदनीय विधान पालिका का अवलोकन कर वहां की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। संसद के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि संसद के दोनों सदनों के स्थाई आदेश होते हैं और उनकी अपने सदस्यों को अनुशासित करने की जिम्मेदारी होती है। दोनों सदनों को मंत्रियों को तलब करने का अधिकार भी उन्हें मिला हुआ है। हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव जापान के राष्ट्रीय सदन का निचला सदन है और हाउस ऑफ काउंसलर्स का सदन उच्च सदन है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जापान में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और महान क्रांतिकारी रासबिहारी बोस के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और कहा कि भारत दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा अतीत में किए गए कार्यों का परिणाम है कि भारत बहुधुव्रीयता की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपिता को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के बिना भारत को स्वतंत्र होने के लिए और लंबा संघर्ष करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजबिहारी बोस ने देश में और देश से बाहर रहकर क्रांतिकारी गतिविधियों का संचालन किया। रामायण का जापानी भाषा का अनुवाद करने वाले बोस ने टोक्यो में भारतीयों को संगठित करने का प्रयास किया। उन्होंने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिन्द फौज में रहकर भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


आज आएंगे जयपुर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी चार देशों की यात्रा के बाद आज जयपुर लौटेंगे। लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की इस अध्ययन यात्रा से विधानसभा कार्यों को नई गति मिलेगी। देवनानी ने कहा कि प्रत्येक देश और राज्य के विधान मंडलों में स्थानीय व्यवस्थाओं के मुताबिक सदन संचालन की प्रक्रिया होती है लेकिन हर विधान मंडल में नई विशेषताएं भी देखने को मिली हैं, जो मार्गदर्शक साबित हो सकती हैं।

देवनानी ने जापान की संसद को देखा

देवनानी ने जापान की संसद को देखा

 

देवनानी ने जापान की संसद को देखा

देवनानी ने जापान की संसद को देखा

 

देवनानी ने जापान की संसद को देखा

देवनानी ने जापान की संसद को देखा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed