फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Daughter Downloaded App hackers asking for money by editing obscene photos of mother in ajmer

Ajmer Crime: बेटी ने डाउनलोड की एप, अब मां की अश्लील फोटो एडिट कर पैसे मांग रहे हैकर्स

Mon, 05 Sep 2022 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 07:32 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। यहां हैकर्स महिला का अश्लील तरह का फोटो एडिट कर उससे बिना लोन लिए ही पैसे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, महिला ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन
Daughter Downloaded App hackers asking for money by editing obscene photos of mother in ajmer
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑनलाइन लोन एप कंपनियां लगातार लोगों को अपना शिकार बना रही हैं। ऐसा ही एक मामला अजमेर जिले में सामने आया है। यहां ज्वेलरी शोरूम के सेल्स मैनेजर की पत्नी को हैकर्स ने ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन


कोटड़ा निवासी 29 साल की महिला ने बताया, करीब 15 दिन पहले उनकी छह साल की बेटी ने मोबाइल फोन चलाने के दौरान प्ले स्टोर से गेम डाउनलोड करने की बजाय तीन-चार लोन की एप्लिकेशन (ईजी ऑबटेन, डोउ कैश, रुपए की, फ्यूचर क्रेडिट) डाउनलोड कर लिया। इसके बाद बेटी ने एप्लिकेशन को ओपन कर सभी परमिशन दे दी। एप का पता चलते ही महिला ने उन्हें डिलीट कर दिया, लेकिन उनका फोन हैकर्स ने हैक कर लिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया, हैकर्स ने उनके फोन को हैक कर उनकी सारी फोटोज और कांटेक्ट नंबर अपने पास ले लिए। उनकी फोटो को अश्लील फोटो बनाकर उनके परिचितों को मैसेज कर लोन की किस्त जल्द जमा कराने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही 2 सितंबर को पीड़ित को भी वॉट्सएप पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया जा रहा है। पीड़ित को भी उसकी अश्लील फोटो बनाकर हैकर्स ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि महिला ने अपना फोन स्विच ऑफ कर रखा है। हैकर्स उनके वॉट्सएप पर लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहे हैं। अब तक उनके पास 10-15 नंबरों से वॉट्सएप पर कॉल आए हैं। इससे वह काफी प्रताड़ित हो रही हैं। इस संबंध में उन्होंने रविवार सुबह क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed