फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Contaminated Mawa case: Food safety team destroyed 400 kg of Mawa

दूषित मावा मामला: अजमेर में खाद्य सुरक्षा टीम ने 400 किलो मावा करवाया नष्ट, खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Tue, 24 Jun 2025 07:38 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 07:38 PM IST
सार

अधिकारियों ने मावे का नमूना लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा और शेष मावा मौके पर ही नष्ट करवा दिया। मौके पर मौजूद प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आनंद प्रकाश टाक को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में मावा सीमित मात्रा में ही संग्रहित करें और किसी भी हालत में दूषित मावा की बिक्री न करें।
 

विज्ञापन
Contaminated Mawa case: Food safety team destroyed 400 kg of Mawa
खाद्य सुरक्षा टीम ने 400 किलो मावा करवाया नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चल रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अजमेर में 400 किलो दूषित मावा नष्ट करवाया।

विज्ञापन

जिला कलेक्टर लोकबंधु, अभिहित अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा दल ने मदार गेट स्थित मेसर्स गगन एग्रो फूड प्रोडक्ट्स पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो डीप फ्रीजर में लगभग 400 किलो मावा टाट के कट्टों और पॉलीथिन थैलियों में संग्रहित पाया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जब इन थैलों को खोला तो उनमें से खट्टी दुर्गंध आ रही थी। प्रथम दृष्टया मावा पूरी तरह से दूषित, खट्टा और बदबूदार पाया गया, जिससे उसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हुए। अधिकारियों ने मावे का नमूना लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा और शेष मावा मौके पर ही नष्ट करवा दिया। मौके पर मौजूद प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर आनंद प्रकाश टाक को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में मावा सीमित मात्रा में ही संग्रहित करें और किसी भी हालत में दूषित मावा की बिक्री न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पढ़ें: दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाड़ा शुरू, मिला वर्षों पुराना भूमि विवाद सुलझने का समाधान


इसी क्रम में गंज क्षेत्र स्थित दो अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। मेसर्स श्री गोविंद गोपाल मिष्ठान भंडार से मावा मिठाई और मेसर्स गोपाल जी हलवाई स्वीट्स एंड नमकीन से नमकीन के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सभी खाद्य विक्रेताओं को अपने लाइसेंस प्रदर्शित करने, साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा के सभी नियमों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा, दीपक कुमार और सहायक राजकुमार इन्दौरिया शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed